अंतर्राष्टीय टीबी दिवस world Tuberculosis Day 24 मार्च पर ज्ञान कविता

अंतर्राष्टीय टीबी दिवस world Tuberculosis Day 24 मार्च पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी इस प्रकार से कहते है कि

विश्व क्षयरोग दिवस यानी विश्व तपेदिक दिवस यानी विश्व टीबी दिवस World Tuberculosis Day प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। टी.बी. का पूरा नाम ट्यूबरकुल बेसिलाई कहलाता है। यह एक छुवाछूत से फैलने वाला संक्रमित रोग है और यदि इसे शुरुवाती दौर अवस्था में ही नहीं रोका गया तो ये मनुष्य के लिए जानलेवा सिद्ध होता है। यह व्यक्ति को धीरे-धीरे करके मारता है। टी.बी. रोग को ओर भी अनेक नामों से जाना जाता है, जैसे की तपेदिक, क्षय रोग तथा यक्ष्मा। विश्व क्षय रोग दिवस के माध्यम से टी.बी. जैसी समस्या के विषय में और इससे बचने के उपायों के विषय में ज्ञान चर्चा करते हुए सेमिनारों के माध्यम से बात करने से रोकने में बड़ी मदद मिलती है।

विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का समर्थन से विश्व क्षय रोग दिवस को पूरे विश्व में 24 मार्च को मनाने के लिए घोषित किया गया है और इस दिवस का मुख्य ध्येय है लोगों को इस बीमारी के विषय में जागरूक करना और क्षय रोग की रोकथाम के लिए तुरन्त कदम उठाना। विश्व टीबी दिवस को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्लूएचओ, जैसे संस्थानों से बड़ा समर्थन मिलता है। भारत देश में टीबी के फैलने का एक मुख्य कारण इस बीमारी के लिए लोगों जागरूकता व सचेत ना होना और इसे शुरूआती दौर में ही गंभीरता से ना लेना है। टी.बी की बीमारी किसी को भी हो सकती है, इससे बचने के लिए कुछ सामान्य उपाय भी अपनाये जा सकते हैं।उन्हीं का ज्ञान इस दिवस पर दिया जाता है।अनेको स्वास्थ संस्थान इसमे लोगों की सहायता करते है।

अंतर्राष्टीय टीबी दिवस world Tuberculosis Day 24 मार्च पर ज्ञान कविता

टीबी नाम तपेदिक रोग
जो गर्मी सर्दी असंतुलन बनता।
धीरे धीरे बनती खांसी
बढ़ती जाती बुखार जनता।
फेफड़े हो जाते क्षतिग्रस्त
ओर खो देते श्वसन प्रणाली।
इसी सभी के चलते मरता
औरों में फैलता श्वास की नाली।।
रासायनिक कूड़ा जलाने से
ओर प्रदूषित रासायनिक पदार्थ योग।।
धुंआ फैल सांसों से जाता
घातक बनता अनेक श्वास रोग।।
खांसी बुखार पसीना दर्द
प्रतिरोधक क्षमता होती कम।
हड्डियों तक मे फैल जाती
निकाल कर रहती रोगी का दम।।
अब इसका इलाज है सम्भव
पर नियमित ओर लंबा चलता।
बिन नियम तोड़े दवाई खाकर
प्रतिरोधक शक्ति बढ़ स्वस्थ होता।।
इस रोग से मरते रोगी
बहुत बड़ी संख्या हर देश।
यो कभी नजरअंदाज न करना
खांसी इलाज करो अंतकर शेष।।
यो बच्चों को टीका लगवाएं
उनमें सुप्त कीटाणुओं हो खत्म।
निरोगी रहें सभी रोग से
टीबी ढायें नहीं अनिष्ट सितम।।
आओ मनाएं टीबी दिवस हम
देकर एक दूजे जानकारी।
सजग सभी समाज देश हो
निरोगी भविष्य भरें किलकारी।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top