भारत की महान् नारी बछेंद्री पाल के जन्मदिवस पर सत्यास्मि मिशन की शुभकामनाएं:


*जन्म-24 मई, 1954 ई.
*जन्म भूमि-उत्तरकाशी, उत्तराखंड।
*खेल-क्षेत्र-पर्वतारोहण
*शिक्षा -बी.एड।
*प्रसिद्धि-माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय 23 मई 1984 को दिन 1 बजे तथा दुनिया की 5 वीं महिला।
*विशेष योगदान-1984 ई. के अभियान में शामिल होकर बछेंद्री पाल ने सफलतापूर्वक एवरेस्ट पर विजय पाई और भारत की महिलाऑ को भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में ला खड़ा किया।
*नागरिकता-भारतीय
*अन्य जानकारी-बछेंद्री पाल भारत की एक इस्पात कंपनी ‘टाटा स्टील’ में कार्यरत हैं, जहाँ वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं।
*भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन से पर्वतारोहण में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक (1984)
*पद्मश्री(1984) से सम्मानित।
*उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्वर्ण पदक (1985)।
*अर्जुन पुरस्कार (1986) भारत सरकार द्वारा।
*कोलकाता लेडीज स्टडी ग्रुप अवार्ड (1986)।
*गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (1990) में सूचीबद्ध।
*नेशनल एडवेंचर अवार्ड भारत सरकार के द्वारा (1994)।
*उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान (1995)।
*हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पी एचडी की *मानद उपाधि (1997)।
संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार की पहला वीरांगना *लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान (2013-14)
सत्यास्मि मिशन शुभाकामना कविता-
बढ़ो चढ़ो मार्ग हो कोई
साहस धैर्य निर्भयता रख।
असीम क्षमता नारी है जग में
प्रतिष्ठित करो कर्म जग रख।।
धरा पाताल नभ् अम्बर हो
चाहे घर समाज विश्व सागर।
नारी के पग धर शुद्ध सभी हो
भरती प्रेम सोम गागर।।
हिम एवरेस्ट भी विजयी किया है
भारत की बछेंद्री पाल नारी।
शिक्षा दे रही उत्थित नारी को
शुभजन्मदिवस बछेंद्री पाल हमारी।।
?????????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top