भारतीय प्रगतिशील नारी महारानी गायत्री देवी के जन्मदिवस पर सत्यास्मि मिशन जी शुभकामनाएं*


*पूरा नाम-महारानी गायत्री देवी
*अन्य नाम-आयशा
*जन्म-23 मई 1919
*जन्म भूमि-लंदन
*मृत्यु तिथि-29 जुलाई 2009
*मृत्यु स्थान-जयपुर, राजस्थान
*पिता-महाराजा जीतेंद्र नारायण
*माता- इंदिरा राजे
*पति- मानसिंह द्वितीय
*संतान -जगत सिंह
*उपाधि-राजमाता
प्रसिद्धि-गायत्री देवी जिन्हें प्रसिद्ध ‘वोग मैग्ज़ीनने दुनिया की दस ख़ूबसूरत महिलाओं की सूची में शुमार किया था।
राजनेतिक सफलता-गायत्री देवी ने तत्कालीन सक्रिय राजनीति में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सन् 1962 में गायत्री देवी स्वर्गीय राजगोपालाचार्य की पार्टी ‘स्वतंत्र पार्टी’ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी। इसके बाद 1962, 1967 व 1971 के चुनावों में गायत्री देवी जयपुर संसदीय क्षेत्र से ‘स्वतंत्र पार्टी’ के टिकिट पर लोकसभा की सदस्य चुनी गईं।
जनता के बीच महारानी गायत्री देवी का वर्चस्व इतना अधिक था कि सन् 1962 में जनता की प्रिय महारानी गायत्री देवी ने अपने प्रतिद्वंदी को लगभग साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से हराकर एक रिकॉर्ड क़ायम किया, जिसके कारण गायत्री देवी का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया। *इंदिरा गाँधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिनों में ‘कोफेपोसा एक्ट’ के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर गायत्री देवी ने अपने जीवन के कुछ माह तिहाड़ जेल में बिताए थे।
*सुधार-परिवर्तन -बालिकाओं की शिक्षा के लिए 1943 में जयपुर में पहला पब्लिक स्कूल ‘महारानी गायत्री देवी पब्लिक स्कूल’ प्रारम्भ किया।
*प्रकाशित पुस्तक-उनकी ‘ए प्रिंसेस रिमेम्बर्स’ तथा ‘ए गवर्नमेंट्स गेट वे’ नामक पुस्तकें अंग्रेज़ी में प्रकाशित हो चुकी हैं।
*राजघराना-जयपुर
*शासन काल-1939-1970।
सत्यास्मि शुभकामनाएं–
गायत्री देवी भारत की नारी
आदर्श प्रगतिशील विचारी।
नारी विकास उद्धेश्य लक्ष्य रख
प्रयत्नशील सदा नारी आधारी।।
उठो जागो लक्ष्य पहचानों
जागरूक हो शिक्षा को लेकर।
अधिकार समान सदा नर नारी
जन्मदिन संदेश गायत्री देवी देकर।।
?????????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top