Happy National Siblings Day सिबलिंग दिवस 10 अप्रैल पर ज्ञान कविता
इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी कहते है कि
सिबलिंग डे भारत के रक्षा बंधन पर्व के तर्ज पर बना एक सम्मानीय अमेरिकन यूरोपियन उत्सव है,जिसके मनाने की उनके यहां अलग आधुनिक इतिहास है।
सिबलिंग डे मनाने के विषय में दो भिन्न मत है,एक तो अमेरिका में इस दिवस का प्रारम्भ 10 अप्रैल 1997 को हुआ था यो ये हर साल 10 अप्रैल को अमेरिका में सिबलिंग डे मनाया जाता है और दूसरा यूरोप में हर साल 31 मई को मनाया जाता है।कहा जाता है कि इस दिवस का विचार क्लोडिया एवर्ट ने दिया था और उसने अपने भाई एलन ओर बहिन लिस्ट की स्मृति में,जो कि बचपन मे मृत्यु को प्राप्त हुए थे,उनको सम्मान देने को उन्हें सिबलिंग फाउंडेशन की स्थापना की ओर आगे चलकर अमेरिका कांग्रेस ने इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया और देश मे इस दिवस मनाने का प्रसार हुआ।
यो सभी अपने सगे या माने गए भाई बहिन को शुभकामना भरे संदेश देकर खूब प्रसन्नता से मनाते है।
राष्टीय अंतरराष्टीय सिबलिंग डे पर ज्ञान कविता
ईश्वर ने दो नर नारी बीच
एक रिश्ता बनाया बड़ा पवित्र।
भाई बहिन नाम प्रेम बंधन दे
जो बन जीये जन्मजात के मित्र।।
बड़े छोटे चाहे उम्र हो कोई
बीच अंतराल कितना हो उन।
प्रेम प्रगाढ़ दिन दर दिन बढ़ता
लिंग भेद परे इन मध्य घन।।
सहयोग समर्पण हर पल होता
लड़ झगड़ जीवन हर मोड़।
समाधान निकालते नित संग रहकर
उपेक्षा अपेक्षा करते बिन दूजे को छोड़।।
हर अंतरंग बात और घटना
दोनों बांटे गुपचुप संगत।
छिपाते ओर उजागर करते
परिजन से सही भर अर्थ रंगत।।
दूजे गलती खुद सर लेकर
पाकर दंड बिन आह भरे।
पीड़ा सहते उसकी अपनी कर
ओर करते मिल हल दुख हरे।।
बाल्य से युवा और ग्रहस्थ तक
आधा जीवन बीते संघर्ष।
अनेक वर्ष बिन बोले भी रहकर
जरूरत सहयोग दें बिन शर्त सहर्ष।।
वर्द्धावस्था प्यार बढ़े जी
एकांकी जीवन उन मधुर यादें।
क्या किया किस बात विरोध था
भावुक क्षण दें नम सुख वे वादें।।
फिर मिलेंगे अलविदा दोस्त तू
तेरी जरूरत मुझे सदा ज्यादा।
भाई भाई या बहिन बहिन बन
फिर जन्में लें प्यारा विदा वादा।।
सभी को इस सिबलिंग डे पर शुभकामनाएं
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org