स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी द्धारा सत्यास्मि मिशन की ओर से एक ओर नए सामाजिक विषय पर न्यायिक याचिका द्धारा न्यायपालिका व सरकार से निम्न दिए सामाजिक व विशेषकर धार्मिक विषय पर डाली है कि..
फिल्मी गानों की धुन पर हमारे सनातनी ईश्वर सम्बन्धित धार्मिक भक्ति भरे कोई भी भक्ति के गाने नही बनाये ओर बजाए जाए,क्योकि इससे हमारे सनातन ओर हिन्दू धर्म के ईश्वरीय भजन में उभरती हुई शुद्ध व सात्विक भक्ति भाव का बड़ा नकारात्मक व भौतिक भोगवादी प्रभाव युक्त प्रसार होकर भक्ति भाव से उत्पन्न होने वाली शांति के कल्याणकारी प्रभाव का विनाश व सत्यानाश होता है,क्योकि हमें पहले उसी फिल्मी तर्ज पर बने धार्मिक गाने से प्रसारित होने से पूर्व ही वही फिल्मी गाने के प्रसारित होने पर उस गाने द्धारा प्रकट ओर प्रसारित सामाजिक भौतिक भोगवादी प्रेमिक भाव से ओतप्रोत होने का भोगवादी रसिक भाव आता है,फिर उसी फिल्मी गाने की तर्ज पर आधारित हमारे भगवानों के शुद्ध सात्विक ईश्वर भक्ति भाव के शब्दों को पिरोकर उन्हें उस सामाजिक भोगवादी प्रेमिक रसिक से ग्रस्त कर दिया जाता है,जिसका परिणाम होता है,हममे उस धार्मिक ईश्वरीय शुद्ध सात्विक भाव के स्थान पर उससे पूर्व प्रसारित उस फिल्मी गाने का घोर भौतिक भोगवादी रसिक भाव का प्रसार प्रचार होना,जो कि हमारे ईश्वरीय आध्यात्मिक शुद्ध ओर शांति देने वाले ज्ञान और भक्ति भाव को नष्ट करता है,जो कि नहीं होना चाहिए,यो सरकार से मेरा अनुरोध है की,वे हमारे सनातनी ईश्वरीय भक्ति के महाभाव के इस धार्मिक उत्पीड़न को इस प्रकार के फिल्मी गानों पर बने धार्मिक गाने व भजनों के बनाने व प्रचार प्रसार पर तुरन्त रोक लगाने की कृपा करें।
प्रार्थी-
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
सत्य ॐ सिद्धाश्रम(ट्रस्ट व सोसायटी रजि.) शनिदेव मन्दिर कोर्ट रोड बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश भारत।



