5 जनवरी जन्मदिवस श्री दशम नानक गुरु गोविंद सिंह जी को सत्यास्मि मिशन की और से स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता के द्धारा उनके महान जीवन पर श्रद्धा सुमन भेंट करते कहते हैं की…

5 जनवरी जन्मदिवस श्री दशम नानक गुरु गोविंद सिंह जी को सत्यास्मि मिशन की और से स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता के द्धारा उनके महान जीवन पर श्रद्धा सुमन भेंट करते कहते हैं की…
[वेसे 13 जनवरी 2019 को तिथि के अनुसार इनका जन्मदिवस मनेगा]
श्री तेगबहादुर गुरु पिता माता गुजरी जी
पूस मास सप्तमी तिथि शुभ दिन शनिवार।
जन्में पटना शहर में आज्ञा से अकाल
अधर्म मिटाओ धरा से जन जन दो ज्ञान सार।।
विचित्र नाटक यह ज्ञान बताया
परमार्थ कर्म का परम् निभाया।
मानुष सेवा लंगर नित देकर
सिख्ख धर्म का परचम लहराया।।
धर्म बलि पुत्र वंश पूर्ण देकर
पांच पैसे नारियल गुरु भेंट ग्रन्थ साहिब।
अंतिम गुरु सिख्ख धर्म यही हैं
कह अंतर्ध्यान हुए श्री गोविंद साहिब।।
धर्म व्रद्धि सेवा तप दान
वाहे गुरु जप करे कल्याण।
प्रेम मूल है सत् करतार
अखंड सत्य एक ओंकार भगवान।।
गुरु गोविंद सिंह हैं कल्कि अवतार
पीताम्बर वस्त्र काले अश्व सवार।
पूर्ण गुरु दशम द्धार खोल गए
दे समता धर्म प्रेम मनुष्यता आधार।।
गुरु गोविंद सिंह जीवन महान धर्म है
गुरु गोविंद सिंह जीवन महान कर्म है।
गुरु जीवन ध्याओ परम् महान
गुरु ग्रंथ साहिब यही प्रकट मर्म है।।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Www.satyasmeemission. org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top