!!4 फरवरी से 10 फरवरी तक हर साल राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है!!

पैदल चलो सड़क पर चाहे
या चलो वाहन से।
सदा सावधानी नियम को बरतों
सड़क सुरक्षा अधिज्ञान से।।

सड़क पार जब भी करना
दाएं बाए देखों जरूर।
जहां बॉर्डर बना मोड़ का
वहीं से करना पार जरूर।।

मोबाइल लीड कान नहीं लगाओ
ओर ना ही तेज गाने बजाओ।
सुनाई नहीं देगा चेतावनी हॉर्न
टक्कर इनके रहते खाओ।।

वाहन तेज कभी न चलाओ
नियंत्रण सदा वाहन पर रखना।
सीट बेल्ट बांधो अपनी
मौज मस्ती वाहन नहीं करना।।

ना धूम्रपान वाहन के अंदर
ना वाहन चलाओ पीकर शराब।
ना रेस करो एक दूजे वाहन
ये दुर्घटना देती आदत खराब।।

आंखे खुली ओर कान सतर्क रख
साइन देखो सदा लिखे सड़क।
डिवाइडर से थोड़ा दूरी रख्खो
वाहन धीरे उतारो रुकावट सड़क।।

हवा पहियों की सही रखना
ओर इंजन तेल समय पर बदलो।
निरक्षण सदा ब्रेको का करना
अतिरिक्त टायर बिन यात्रा न निकलो।।

हाथ कभी न खिड़की न निकालो
चलते वाहन खिड़की न खोलो।
आगे चल रहे वाहन से दूरी
भरे वाहन से दूरी रख लो।।

कागज वाहन पूरे रखना
लाइसेंस सदा रखना साथ।
नियम सड़क के पालन करके
जीवन सुरक्षित रहे इन नियमों के हाथ।।

इंतजार तुम्हारा तुम घर पर
तुम संग जीवन और जुड़े।
सड़क नियम के पालन से
तुम सुरक्षित जीवन ओर बढ़े।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब की
Www.satuasmeemission.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top