30 साल बाद फिर से भाग्यदेव शनि लौटेंगे अपनी राशि में,पुराने जन्मों का कर्म ओर उसका फल साथ ही उन कर्मो के फलों को भोगने के बाद नए कर्म से बनता नया कर्म फल,जो आपको वर्तमान जन्म के साथ साथ भविष्य के जन्मों का भी कर्म फल देता है,यो इन तीनों कालो के कर्म फल दाता शनि का गोचर 30 साल बाद फिर नए सिरे से लेकर आएगा,आपके भाग्य में ये बड़े बदलाव:-

इस भौतिक और आध्यात्मिक संसार को कर्म का पाठ पढ़ाने वाले भाग्य न्यायधीश ओर दंडाधिकारी शनिदेव 30 साल बाद अपनी राशि मकर में लौट रहे हैं। यह एक बहुत महत्वपूर्ण गोचर है, जो शनिदेव की कृपा बरसाने वाला सिद्ध होगा। अपनी राशि मकर में लौटकर शनिदेव लाएंगे बड़े बड़े बदलाव और मनुष्य को फिर से सिखाएंगे कर्म और मेहनत का पाठ! वैसे तो ये गोचर 24 जनवरी को होगा, लेकिन आप सबके मन में उत्सुकता होगी की आखिर क्या विशेष होने वाला है आपके साथ? यो ही बताऊंगा की,भाग्यदेव शनि देव के गोचर की क्या होगी,आपके ऊपर ख़ास असर। क्योंकि ये एक बड़ा गोचर है इसलिए इसके प्रभाव कुछ समय पहले से  ही प्रभाव देना शुरू कर देंगे। तो जाने,,

30 साल बाद पिता सूर्य और पुत्र शनि का होगा अनोखा मिलन:-

वैसे तो हर साल ही सूर्य देव जनवरी के महीने में अपने पुत्र शनि के घर अर्थात उसकी मकर राशि में प्रवेश करते हैं,लेकिन सही मायने में पिछले 30 सालों से शनिदेव से उनका मिलन नहीं हुआ है, लेकिन इस बार बात कुछ तो अलग ही होगी बातें ओर धटनाये। साल 1990 के बाद अब 29 साल बाद पिता सूर्य और पुत्र शनि का मिलन,भी पुत्र के घर पर होगा। यानि कि जब शनिदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो, सूर्य देव वहां पर पहले से ही उनका स्वागत करते विराजमान होंगे। इसी बात से ही तो, पिता-पुत्र का ये मिलन अनोखा असाधारण घटनाओं का बड़े स्तर पर आपके भाग्य सहित देश और विश्व भर में भीषण बदलाव भरे संयोग बनाएगा।

वैसे तो सूर्य और शनिदेव अपने गुणों के व्यवहार और प्रभाव के कारण यह एक दूसरे के विरुद्ध ही होते हैं और वैदिक ज्योतिष की भाषा में शनिदेव अपने पिता सूर्यदेव को अपना शत्रु समझते है, लेकिन आध्यात्मिक रूप से देखें तो यह बहुत अद्धभुत फलदायी मेल है क्योंकि जहां शनि देव रात्रि के देवता हैं, तो वहीं सूर्य देव दिन के। जहां शनि देव कर्म के देवता हैं, न्याय के देवता हैं, तो वहीं सूर्य देव आत्मा और स्थिरता,तेजस्विता,ज्ञान व आरोग्य के देवता हैं। इस प्रकार शनि कर्म के और सूर्य आत्मा का यानी कर्म और आत्मा यह तालमेल बैठने का समय है।आपकी आत्मा का मुख्य उद्देश्य इस साल मूल रूप से आपके कर्मो में,स्वभाव में प्रकट होगा और वही पाना ओर करना आपके मूल उद्देश्य होगा अर्थात यह वह समय होगा, जब आपको अपने द्वारा किए गए कर्मों पर ध्यान देने का मौका मिलेगा ओर उसे पाने का पूरा पूरा प्रयत्न करोगे ओर जो चाहते हो,उसका तत्काल फल मिलेगा।
यो आपको जानना और समझना होगा कि आपने कहाँ ग़लतियाँ की हैं और उन्हें सुधारने के लिए यदि आप दृढ़ संकल्पित होते हैं तो शनिदेव की कृपा आप पर बरसेगी और आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की अर्जित करेंगे, लेकिन दूसरी ओर, यदि आपने अपनी ग़लतियों से सबक नहीं लिया, तो शनिदेव दंडाधिकारी की भूमिका निभाते हुए आप को तुरन्त ही दंड भी देंगे और भौतिक रूप से आपके शरीर सहित,उस दंड का बोझ आपको अपनी आत्मा पर बहुत ही प्रभावी तरीके से महसूस होगा।
यो सावधान ये समय बड़ा प्रभावी है।विशेषकर शनिदेव मौनी अमावस्या के दिन करेंगे राशि परिवर्तन,यो ओर भी विशेष प्रभाव होगा जो संछिप्त में राशियों पर इस प्रकार से प्रभाव होगा:-

मेष राशिफल:-
शनि ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2020 में आपके ऊपर शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव नहीं है। लेकिन ग्रह गोचर का प्रभाव जरूर आप पर पड़ेगा। जनवरी में शनि आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। जिस कारण आपको करियर में सफलता मिलने के प्रबल योग बन सकते हैं लेकिन सेहत के लिहाज से ये साल कष्ट भरा रहने वाला है। इस राशि के जातक को कर्म क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। न्याय के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। सभी कार्यों को ठीक से पूरा कर सकेंगे।
वृषभ राशिफल:-
24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन के साथ वृष राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या खत्म हो जायेगी। जिससे लंबे समय से रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। तो वहीं नौकरी कर रहे जातकों की पदोन्नति होने के आसार हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए भाग्य से ज्यादा कर्म पर ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए साल संघर्ष भरा रह सकता है।: इस राशि के जातक को मिला जुला फल मिलेगा। कुछ हद तक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। पराक्रम में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि:-
इस बार शनि की तिरछी निगाह मिथुन राशि के जातकों पर पड़ने जा रही है। साल 2020 में मिथुन राशि वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह प्रभाव साढ़ेसाती का नहीं होगा। लेकिन शनि के आठवें भाव में गोचर करने के नाते शनि की ढैय्या से मिथुन राशि के जातक नही बच सकते हैं। 24 जनवरी 2020 को धनु से मकर राशि में शनि का गोचर होगा।यो इस राशि के जातकों के ग्रहस्थ सुख में भी अचानक दुखद विषाद के कारण बनाएगा।पर साथ ही उनका कोई हितेषी जन इस सब से निकलने में पूरी सहायता करेगा।स्थान और नोकरी दोनों में परिवतर्न का प्रबल योग बनेगा।
कर्क राशिफल:-
शनि जब भी अपनी चाल बदलते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है। साल 2020 में शनि 24 जनवरी को धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। हालांकि कर्क राशि वालों पर नये साल में शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव नहीं रहेगा लेकिन फिर भी शनि की चाल का आपके ऊपर खास प्रभाव पड़ने जा रहा है। शनि आपकी राशि के सातवें भाव को प्रभावित करेगा।इस राशि के जातक को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। खर्चों में जरूर बढोतरी होगी। ढैया के प्रभाव से कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। न्याय क्षेत्र में बाधा होगी।
सिंह राशिफल:-
शनि का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में होने जा रहा है। आपके ऊपर नये साल में शनि साढ़े साती और ढैय्या का प्रभाव नहीं रहेगा। लेकिन शनि के गोचर और नये साल में उसकी बदलती चाल का असर जरूर आपकी लव लाइफ, करियर और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नौकरी में तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट जरूर हो सकते हैं। विवाह का योग बन रहा है।
कन्या राशिफल:-
साल 2020 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ कन्या राशि पर शनि ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जायेगा। शनि इस दौरान आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा। इस साल आपको नौकरी को लेकर किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं कार्यस्थल पर चल रहे विवादों का निपटारा भी हो सकता है।छात्रों को लाभ होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। दुश्मनों से सतर्क रहने की जरूरत है।
तुला राशिफल:-
साल 2020 में तुला राशि वालों को शनि साढ़े साती परेशान नहीं करेगी। लेकिन जनवरी में शनि के मकर राशि में जाते ही आपके ऊपर शनि की ढैय्या जरूर शुरू हो जायेगी। जिसके प्रभाव से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस दौरान राहु और केतु तृतीय तथा नवम भाव में होंगे।इस राशि के जातकों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य के भरोसो नहीं बैठे। शादी-शुदा जीवन में भी विवाद हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल:-
साल 2020 में वृश्चिक राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जायेगी। क्योंकि 24 जनवरी को शनि धनु से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। जिस कारण इस राशि के जातक शनि साढ़े साती के प्रभाव से मुक्त हो जायेंगे। इस लिहाज से नया साल आपके लिए राहत भरा रहने वाला है। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे।संघर्ष कुछ ज्यादा है लेकिन साथ ही बाद में सफलता भी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशिफल:-
शनि हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। साल 2020 में 24 जनवरी को शनि धनु से मकर राशि में चले जायेंगे। जिससे धनु राशि के जातकों पर शनि साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू हो जायेगा। शनि आपकी राशि के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। जो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने का संकेत दे रहा है।इस राशि के जातक के लिए भी शुभ संकेत नहीं है। शादी-शुदा या लव लाइफ में विवाद संभव है। कार्यों में रुकावट होगी। पारिवारिक कष्ट बढ़ सकते हैं। साढ़े साती का प्रभाव रहेगा।
मकर राशिफल:-
शनि आपकी ही राशि में 24 जनवरी 2020 को गोचर करने जा रहे हैं। इनके राशि गोचर से आपकी राशि पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरू हो जायेगा। शनि देव के आपकी राशि में जाते ही शश योग का निर्माण भी होगा। शनि साढ़े साती का दूसरा चरण आपके कष्टों में बढ़ोतरी कर सकता है। आपको हर जगह निराशा हाथ लगने की संभावना है।साल के आखिर में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज लेने की भी स्थिति बन सकती है। शत्रु से सतर्क रहें। व्यवहार में उग्रता रहेगी।
कुंभ राशिफल:-
24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जिस दौरान कुंभ राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो जायेगा। शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। जो आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने का संकेत दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं शत्रु भी आपको परेशान करने वाले हैं। नौकरी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।संतान पक्ष को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी बिगड़ने के आसार हैं। संपत्ति बेचना चाहते हैं तो ये अच्छा समय होगा। धन की प्राप्ति होगी।
मीन राशिफल:-
साल 2020 में आपके ऊपर न तो शनि की ढैय्या रहेगी और न ही शनि साढ़े साती। शनि आपकी राशि के ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे। जो आपके लिए शुभ संकेत हैं। शनि के गोचर से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपकी आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होने की प्रबल संभावनाएं हैं। शुभ कार्य होंगे हालांकि इसमें समय लग सकता है। न्याय क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय:-अपने गुरु मंत्र का जप करें और रेहि क्रियायोग करें और पफ़स्सि व्यायाम नियमित करें,तो आपके सभी पूर्वजन्म के ओर वर्तमान जन्म के कर्म, सब शुद्ध होकर सभी भौतिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होंगे।
ओर शनिवार को अवश्य ध्यान किया करें।साथ उस दिन जो शनिदेव मन्दिर में पूजा अर्चना करने जाते है,उन्हें वहां 26 दोनें चना हलवा भक्तो में बांटना चाहिए और ध्यान रहे शनिदेव मन्दिर से जो भी प्रसाद मिले, उसे अपना प्रसादी भाग्य फल मानकर खुद खाना चाहिए,न कि वहां के कुत्तों को या गाय, बेल को दे दे,यदि अपना प्रसाद अपने ओर परिजनों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति या कुत्ते या जीव को देते है,तो आपका भाग्यफल आपके हाथ से गया।
सभी प्रकार के शुभ कर्म करें,यही मुख्य भक्ति है।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top