24 अप्रैल सचिन तेंदुलकर जन्मदिवस की सत्यास्मि मिशन की ओर से सभी को शुभकामनाएँ देते हुए स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता के माध्यम से कहते है कि..
24 अप्रैल को मुंबई जन्में
क्रिकेट के आधुनिक भगवान।
घोर परिश्रम एकाग्र अभ्यास कर
सचिन तेंदुलकर खिलाड़ी महान।।
काम अधिक बोल वचन कम
एक लक्ष्य एक उद्धेश्य बना।
चाहे बॉल हो चाहे बल्ला
विकेट लिए रन बना घना।।
भारत क्रिकेट इतिहास बनाया
विश्व क्रिकेट में सर्वोच्च पद दे।
क्रिकेट खेले पूर्ण कलाकारी
भारतीय क्रिकेट को साहस दे।।
मन मोह लिया हर भारतवासी
क्रिकेट का महानायक बन।
बेजोड़ सूरज हैं क्रिकेट गाथा
अमर है प्रिय भारत जन जन।।
शिक्षा लो सचिन चरित्र से
एक दिशा एक कारज साध।
कोई क्षेत्र हो जीवन मे चुनकर
जन्म शुभ हो सचिन दे धन्यवाद।।
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Www.satyasmeemission.org