No comments yet

World Chocolate Day or International Chocolate Day 7 जुलाई ओर NATIONAL CHOCOLATE ICE CREAM DAY 7 June पर ज्ञान कविता

World Chocolate Day or International Chocolate Day 7 जुलाई ओर NATIONAL CHOCOLATE ICE CREAM DAY 7 June पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता के माध्यम से इस प्रकार कहते है कि,

गर्मी हो सर्दी हो,पर विशेषकर गर्मी में आइसक्रीम चॉकलेट आखिर किसे पसंद नहीं होगी और वह वो भी यदि चॉकलेट फ्लेवर की हो तो मजा कई गुना हो जाता है।पर क्या आपको पता हैं कि हर साल 7 जून को नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे ओर 7 जुलाई को अंतर्राष्टीय चॉकलेट आइसक्रीम दिवस मनाया जाता है। तो आइए हम आपको नेशनल व इंटरनेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे के बारे में जानते हैं।

चॉकलेट के स्वाद वाली आइसक्रीम पिछले सौ सालों से जानी जाती है और 19 वीं सदी के अंत से संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी खास पहचान बना ली है। जो पूरे विश्व के लोगो के हर प्रकार के वर्ग के दिल मे जगहां बना ली है,आज इसके बिन कोई उत्सव सम्पन्न नहीं होता है।

International Chocolate Day यानी चॉकलेट का इतिहास:-

ऐसा माना जाता है कि चॉकलेट का इतिहास करीब चार हजार साल पुराना है।बहुत सालों पहले चॉकलेट का एक पेड़ अमेरिका में देखा गया था।विश्व में सबसे पहले अमेरिका और मैक्सिको ने चॉकलेट पर प्रयोग किया था।

चॉकलेट के इतिहास को लेकर हर जगहां अपने अपने किस्से हैं। ये भी कहा जाता है कि सन 1528 में स्पेन के राजा ने मैक्सिको पर कब्जा कर लिया था।तब राजा को यहां का कोको बहुत अच्छा लगा। इसके बाद राजा कोको के बीज को मैक्सिको से स्पेन ले गया और तभी से चॉकलेट का चलन सारे संसार में फैलता गया।
सन 1828 में एक कॉनराड जोहान्स वान हॉटन नाम का व्यक्ति था।जोहान्स ने कोको प्रेस नाम की एक मशीन बनाई।ये भी बताया जाता था कि पहले चॉकलेट का स्वाद तीखा होता था। पर जोहान्स ने जो मशीन बनाई थी, उससे उसने चॉकलेट के तीखेपन को दूर किया।अगले दो दशक के उपरांत यानी सन 1848 में ब्रिटिश चॉकलेट कंपनी जे.एर फ्राई एंड संस ने कोको में बटर, दूध और चीनी मिलाकर इसे सख्त बनाकर चॉकलेट का स्पेशल ओर स्वादिष्ट रूप दिया था।
पहला अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस 2009 में मनाया गया था। यह दिन हर साल 7 जुलाई को यूरोप में पहली बार 1550 में लाई गई चॉकलेट को स्मरण करने के लिए विश्व भर में मनाया जाता है।

इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता के माध्यम से इस प्रकार कहते है कि,

राष्टीय अंतर्राष्टीय चॉकलेट आइस्क्रीम दिवस-7 जून व 7 जुलाई पर ज्ञान कविता

गर्मी पड़े प्यास बढ़े
ओर लगे मन उडाउ।
तब एक ही औषधि इन सबकी
चॉकलेट आइसक्रीम ले खाऊं।।
रंगबिरंगी लुभावनी प्यारी
ठंडी उड़ती इनसे भांप।
लगाई होठों से जीभ फिरायी
मिटी आह बन वाह हर आप।।
चॉकलेटी रंग की सबसे पसंदा
हर उम्र के चहते लोग।
पिघलती घुलती मिठास बढ़ाकर
देती स्वर्गिक आंनद का भोग।।
तनाव या खराब मुंड हो
प्रिय रूठे तो मनवाती है।
दोस्त हो या रिश्ते नए
चॉकलेट नजदीकी लाती है।।
बच्चे बूढ़े ओर जवान
मनपसंद बनाकर सीख।
डाल मेवे स्वाद दे रंगत
करते प्रयोग चला नई लीक।।
व्यापार बना नए रूप दे
नए नए स्वाद दे ग्राहक।
खुद खाते ओर खिलाते
चॉकलेट नई के बन के वाहक।।
कोको में मिलाकर मक्खन
दूध चीनी ओर पसंदा रंग।
प्यार चाशनी संगत देकर
खिल जाता चॉकलेट का हर अंग।।
आओ चॉकलेट दिवस मनाएं
ओर खाये खिलाये ले दे प्यार।
खुशी मिलती ठंडी हंसी खिलती
पाकर चॉकलेट आइसक्रीम उपहार।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Post a comment