No comments yet

World Digestive Health Day विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर ज्ञान कविता इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी कहते है कि,

World Digestive Health Day विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी कहते है कि,

सम्पूर्ण विश्व मे प्रतिवर्ष 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।जिसका प्रारम्भ डब्ल्यूजीओ यानी WGO और डब्ल्यूजीओएफ यानी WGOF के परस्पर सहयोग से की गई थी। इसका मूल उद्धेश्य है मनुष्यमे आजकल होने वाले निरंतर रोग बनकर घातक हो रहे पाचन संबंधी रोग और विकार के विषय में जन जागरूकता को बढ़ाना है। 29 मई, 1958 में संपन्न वॉशिंगटन (अमेरिका) में वर्ल्ड गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पहली विश्व कांग्रेस की बैठक में ‘विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस’ मनाने की घोषणा की थी। इस स्वास्थ्य दिवस पर कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपाय है,जिन्हें अपनाने पर आपको पाचन समस्या में बहुत लाभ होगा

विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस पर ज्ञान कविता

खानपान आहार बदल रहा
दिन दर दिन मानव के संग।
भोजन रुचि स्वभाव बदला गया
चटपटे मसालेदार चटकीले ले रंग।।
पचे नहीं चाहे अफरे पेट
ओर खाये पाचन की गोली।
करवट बदल गैस छोड़ता
दुख पाता छोड़े डकार की बोली।।
चाय कॉफी पेय पियें जमकर
फिर पियें सोडा वाटर।
खाएं नशीली दवा तनाव मिटाने
सेहत बनाम विटामिन कर ऑडर।।
आंतें यकृत आमाशय खराब
बन गया रोगी पाचनतंत्र।
भोजन लज़ीज सामने रखा
भूख नहीं कहना बना है भोजन मंत्र।।
सीधे खड़े हो पैर न दिखें
इस क़दर बढ़ चली है तोंद।
पेट लगा कमर पीछे तक
सूखी उबकाई पेट रही है कौंध।।
टॉनिक भोजन बन गए सारे
जवानी पुरानी हुई चित्र बन ।
यादें रह गयी मानस पटल पर
चला जीवन ऑपरेशन बन तन।।
खिचड़ी खा सप्ताह एक दिन
छाछ पी भोजन आहार संग।
ठंडा दूध पाचन सुधारें
ताजे फल व सौंफ रोग करें सदा भंग।।
अरे,मानुष अभी संभल जा
कर ले नित्य पफ़स्सि ओर योग।
भोजन सुपाच्य सलाद सहित खा
ओर पाचन स्वस्थ्य कर भाग सब रोग।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Post a comment