No comments yet

International Everest Day अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस 29 मई पर ज्ञानकविता इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी की ज्ञान कविता इस प्रकार से है कि

International Everest Day अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस 29 मई पर ज्ञानकविता

इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी की ज्ञान कविता इस प्रकार से है कि

29 मई को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस यानी International Everest Day मनाया जा रहा है।ये दिवस ​नेपाली तेनजिंग नोर्गे (Tenzing Norgay) और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary) की उस स्मृति में मनाया जाता है,जब इन्होंने इस दिन 1953 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले इंसान थे।नेपाल देश सरकार ने 2008 में उस दिन को अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया जब प्रसिद्ध पर्वतारोही हिलेरी का निधन हुआ था।
सन 1953 में सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे शेरपा द्वारा माउंट एवरेस्ट के पहले शिखर सम्मेलन के स्मरण में हर साल 29 मई को एवरेस्ट दिवस मनाया जाता है।यह दिन काठमांडू और एवरेस्ट क्षेत्र में स्मारक कार्यक्रमों, जुलूसों और विशेष कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दिवस पर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी की ज्ञान कविता इस प्रकार से है कि

अंतरराष्टीय एवरेस्ट दिवस पर ज्ञान कविता

एवरेस्ट नाम देवगिरी हैं कहते
जो प्राचीन वैदिक भारतीय नाम।
जियोग्राफर जॉर्ज एवरेस्ट सर्वेक्षण
इस कारण पड़ा एवरेस्ट अंग्रेजी नाम।।
विश्व की सबसे ऊंची चोटी
एवरेस्ट हिमालय पर्वत अंग।
इस पर चढ़ना दुर्गम कारज
जिसे किया दो मानुष चढ़कर भंग।।
नाम तेनजिंग शेरपा नेपाली
एडमंड हिलेरी न्यूजीलैंड।
अद्भ्य साहस कर विजय किया
विश्व स्वागत करें बजा बिगुल बैंड।।
लगा एवरेस्ट भारत का झंडा
गर्वित हुआ भारत नेपाल।
फिर तो जाने कितने चढ़ गए
झंडे लगा स्वदेश कर ऊंचा भाल।।
बछेंद्री पाल एवरेस्ट विजेता नारी
भारत इन नाम बढा विजय पारितोषिक।
निवेदिता चौधरी अंशु जामसेपना
बिकाश कौशिक पत्नी सुषमा कौशिक।।
ओर अनेक नाम पर्वतारोही
जिन्होंने एवरेस्ट किया फ़तह।
पर वहां फैलाया कूड़ा करकट
जिससे स्वच्छता दूषित हुई हिम सतह।।
यो इस होड़ में भूल न जाना
हिम पर्वत का करके अनादर।
साहस उत्साह आत्मविश्वास बढाओ
देवगिरी नमन कर उसकी सुरक्षा संग आदर।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Post a comment