No comments yet

National Legal Services Day यानी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर पर ज्ञान कविता

National Legal Services Day यानी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर स्वामी स्त्येन्ड सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से इसप्रकार कहते है कि

हमारे देश भारत में, 09 नवंबर को सभी विधिक सेवा प्राधिकारियों द्वारा National Legal Services Day यानी “राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस” ​​के रूप में मनाया जाता है, जिसे विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 (Legal Services Authorities Act 1987) को लागू करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को विधिक सेवा के अंतर्गत प्राधिकरण अधिनियम और वादिकारियों के अधिकार को विभिन्न प्रावधानों से अवगत ओर जागरूक कराने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मूल उद्धेश्य समाज के कमजोर असहाय वर्गों के लोगों के लिए नि: शुल्क, प्रवीण और कानूनी सेवाओं की पेशकश करना है। यह कमजोर वर्गों के लोगों को मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने का प्रयास भी करता है।
भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को 11 अक्टूबर 1987 को लागू किया गया था, जबकि अधिनियम 9 नवंबर 1995 को प्रभावी हुआ था। इस दिन का प्रारम्भ भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1995 में समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। यह एक कमजोर और गरीब लोगों के समूह को सहायता और सहायता देने के लिए एक जनादेश के साथ स्थापित किया गया था जो महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों, अनुसूचित जनजाति (एसटी), बच्चों, अनुसूचित जाति (एससी), मानव तस्करी पीड़ितों के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं का पीड़ित शोषित भी हो सकते हैं।
इसे सामान्य भाषा मे सरकार की ओर से कानूनी दायरे में कानूनी ज्ञान की उपलब्धि करना भी कहते है।ताकि जो निरक्षर व्यक्ति है,उसे जो कानून की जानकारी नहीं होने पर उस प्रक्रिया के करने। और उससे मिलने वाले लाभ से वंचित नहीं रहजाये ओर उसका किसी कानून के जानकार के द्धारा शोषण नहीं हो,यो कानूनी ज्ञान देने इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

इस दिवस पर स्वामी स्त्येन्ड सत्यसाहिब जी अपनी ज्ञान कविता के माध्यम से इस प्रकार कहते है कि

राष्टीय विधिक सेवा दिवस पर ज्ञान कविता

हम ओर हमारे जनाधिकार हैं क्या
ओर कैसे किस नियम उन्हें पाये।
यही सब न्यायिक ज्ञानविधिक पा
हम न्याय के सच्चे पक्ष जुड़ जाएं।।
तब नहीं ठगी हो हम संग
नहीं न्याय को दोषी दें हम।
यही समझाने सरकार बनाती
विधिक सेवा दिवस सफलतम।।
यो अवश्य अपने न्यायिक अधिकार को जानो
जो निशुल्क हमें किये सहायक प्रदान।
लो सहायता और अन्याय विरुद्ध लड़
जीतो जिताओ ले न्याय संज्ञान।।
सरकारी वकील सहायता लेना
निशुल्क सेवा ये सरकारी न्याय।
शोषण ना हो जन अज्ञानवश
सहायक निसहाय को दें कानून सहाय।।
बालिग बच्चे और स्त्री पीड़ित को
अपनी स्वेच्छा मिले क्या अधिकार।
किस कानून नियम मिले सुरक्षा जीवन
जो जी सके बन अपने सच्च हकदार।।
अभी इतना प्रचार नहीं नियम इस
न विशेष गोष्टी होती न्यायज्ञान।
न कानून जानकार देते जनता को
कैसे हम सुविधा लो ये न्यायिक ज्ञान।।
आओ इस दिवस पहल करें सब
ओर विशेषकर न्यायपालिका देश।
वकील जज सभी मिल ये ज्ञान बांटे
निशुल्क नियम सहायक कैसे न्याय विशेष।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Post a comment