No comments yet

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जन्मदिवस पर सत्यास्मि मिशन की शुभकामनायें


आज जन्मदिन शुभ भारत भर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल।
जन नागरिक सुरक्षा निर्भर
चुने गए जन नागरिक प्रबल।।
लूट गए मर गए करो साहयता
बचाओ अरे पुलिस बुलावे।
केवल शरण अब पुलिस ही देगी
पुलिस पुलिस चिल्लावे।।
मियां बीबी का हो झगड़ा
या पड़ोसी करता तंग।
या फिर सड़क छाप मंजनू हो
केवल पुलिस लगे निज संग।।
सो नम्बर पर करो रे डॉयल
अरे अभी तलक नही आई।
ये क्या हो रहा हे-ईश्वर
ओ-खुदा मदद करो कोई भाई।।
जैसे नोकर हो बाप की
बस आ जाये करते पुकार।
जरा देर हो तो मिले गालियाँ
आ जाये तो करे मात्र चीत्कार।।
इतरा कर चलते सड़कों पर
बे परवाह तेज चलाते वाहन।
पुलिस को देख नजर अंदाज करें यो
जैसे पुलिस हो कोई डायन।।
और रोके तो ये नहीं है रुकते
और रुके तो धौंस जमाये।
परिचय पुलिस को पुलिस का देते
या झगड़ सौदा करें या इन्हें फसायें।।
और जब कोई दुर्घटना होती
इन्हीं पुलिस की करें पुकार।
साहयता नाम बस छोड़ के चलते
पुलिस कर्तव्य है कहे विचार।।
इन्हें कभी नही कोई पूंछता
ना कोई करता पुलिस नमन।
ये तो जैसे होकर भी ना
हो आँख आगे ज्यों पवन।।
और ज्यों ही कुछ हो जाता है
तब ये ही मात्र सहारा।
तब सभी की आँखे इन्हें ढूंढती
पुलिस करें उपाय इस बेचारा।।
कोई पुलिस जन पड़ोस में रहता
कभी पूंछे नहीं आ कोई।
कुछ हो जाये तो व्यंग है कसते
अरे-पुलिस के रहते भी ये होई।।
होली दीवाली कभी ना पूंछे
कोई परिचित पुलिस हमारा।
कोई विवाद के हो जाते ही
ढूंढ बना ले रिश्तेदार पुलिस हमारा।।
वहाँ भी कोशिश यही है रहती
केवल हो मनचाहा हमारा।
निकल काम के वही बन जाता है
एक पुलिस वाला बेचारा।।
अपनी जेब से भर्ती पैसा
दूजे वाहन ढ़ोती लाश।
बड़ी गाड़ियां बड़े लोग न साहयक
कैसे पूरी करें पुलिस जन आश।।
बड़ा देश है करोड़ो जन है
और पुलिस है अति अल्प।
वाहन और शस्त्र भी कम है
कैसे करे पुलिस जन सुख कल्प।।
पक्ष विपक्ष के नेताओं की
अधिक पुलिस करे सुरक्षा।
और कुछ करें प्रशासन सेवा
कितनी बची पुलिस जन रक्षा।।
पुलिस घटी है आबादी बढ़ी है
और बढ़े है अनंत चोराहे।
कहाँ कहाँ नियुक्त पुलिस हो
कैसे पैदल समय पे आये।।
भर्ती बहुत ही कम है होती
रिक्त पड़े अधिक है पद।
कार्य सारे समाज करें ये
भागी फिरें घर सदूर जनपद।।
यदि देश सुरक्षा सुख चाहिए
पुलिस भर्ती हो हर साल।
तभी जन जन हित मनचाहा हो
मिटाये भष्टाचार देश के ये लाल।।
पुलिस भी हमारी ये जन भी हमारे
इनका करो सदा सम्मान।
इनकी साहयता करो सभी जन
तब पुलिस बने देश जन शान।।
जय हिन्द जय रक्षक पुलिस दल
तुम हम सेवक सदा सुख त्याग।
सदा सजग रक्षक तुम जन जन
शुभकामना तुम्हें हमारी प्रेम ह्रदय अनुराग।।
????‍♀?????
?

Post a comment