No comments yet

राष्टीय चिकित्सक दिवस


(?1जुलाई हैप्पी डाक्टर्स डे?)
चिकित्सक रूप में जीवित
इस जगत में है भगवान।
स्नेह सेवा समर्पण दे
नित्य रोगी बचाये प्रान।।
ओषधि का ज्ञान दे
और निज आश्रय दे रोगी।
चारों पहर देखभाल कर
रोगी बनाये निरोगी।।
पथ्य अपथ्य नियमित करे
और दुःख संकट हरता पीर।
मुस्कान से स्वागत करे
रोगी सदा बंधाये धीर।।
क्षत विक्षिप्त शरीर अंग
शल्य चिकित्सा करता।
नारी प्रसव दुःसाध्य करा
माँ संतान जीवन सुख भरता।।
स्त्री हो या पुरुष हो
चिकित्सक एक ही नाम।
हे श्वेत वस्त्र धारी
जीवंत ईश्वर तुझे प्रणाम।।
एक जुलाई को जन्में
डॉ. बिधान चंद्र राय।
भारतीय चिकित्सा जगत को
विस्तृत उन्नति दे अथाय।।
समाज कल्याणी चिंतक राष्ट
भारत स्वतन्त्रता सेनानी।
भारतीय राष्टीय कांग्रेस दल
मुख्यमंत्री बन बंगाल उत्थानी।।
एक जुलाई को जन्मदिवस
एक जुलाई मोक्ष सदभावना।
भारतवर्ष इसी दिवस मनाता
राष्टीय चिकित्सक दिवस शुभकामना ।।
?????‍??‍????

Post a comment