No comments yet

साई बाबा की आरती


ॐ जय साई देवा,बाबा जय साई देवा..
सत्य ज्ञान के रक्षक-2-,मुक्ति के देवा.,ॐ जय साई देवा।
तुम्हरी विपुल कृपा से,सब दुःख कट जाये-2..बाबा सब दुःख..
दुःख दरिद्रय जनो के-2,बादल छट जाये..ॐ जय साई देवा।
ध्यान धरे जो तेरा,सब सुख पाये-2..बाबा सब सुख..
मनसा हो सब पूरी-2,शिरड़ी जो आये..ॐ जय साई देवा।
भेद भाव सब मिटा राह एक,ऐसी दिखलायी-2..बाबा ऐसी..
मस्जिद किया निवासा-2,बनी द्धारका माई..ॐ जय साई देवा।
मधुकरी जीवन सदा रहा है,फिर भी हो दानी-2..बाबा फिर भी..
बिन मांगे सब पाते-2,जो शरण आता प्राणी..ॐ जय साई देवा।
गुरुवार को दीप धरे जो,मनचाहा पाता-2.बाबा मनचाहा..
बाबा की कृपा से-2,आत्मज्ञान पाता..ॐ जय साई देवा।
करो सभी से प्यार सभी है,उसके बंदे नेक-2..बाबा उसके बंदे..
जो अल्लाह वही राम है-2,सबका मालिक एक.,ॐ जय साई देवा।।
शिरड़ी साई की आरती,जो कोई गावे-2.बाबा जो कोई..
कहे सत्य ॐ स्वामी-2,साई धाम पावे.,ॐ जय साई देवा।।
?

Post a comment