16 जून 1963 विश्व की पहली महिला वेलेंटीना तरेशकोवा अंतरिक्ष पहुंची थी

वोस्टोक 6 के उड़ान भरने के डेढ़ घंटे बाद मोस्को टेलिविज़न ने वैलेन्टीना तरेशकोवा की पहली तस्वीरें प्रसारित कीं.
26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने रूस की राजधानी मोस्को से अंतरिक्ष यान – वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया।
15 जून 1963 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली वो दुनिया की पहली महिला थीं।
कपड़ा उद्योग में काम कर चुकीं तेरेशकोवा रूस की छठीं अंतरिक्ष यात्री थीं।
उनकी मिशन का मुख्य उद्धेश्य था एक और अंतरिक्ष यान के साथ तालमेल बैठाना।
वोस्टोक 6 के उड़ान भरने से दो दिन पहले ही वोस्टोक 5 को अंतरिक्ष में भेजा गया था।
दोनों अंतरिक्ष यान आपस में रेडियो के सहारे संपर्क बनाने में सफल रहे और एक समय पर एक-दूसरे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थे।
अपनी यात्रा के बाद तेरेशकोवा कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य बन गईं और दोबारा कभी अंतरिक्ष की उड़ान नहीं भरी।
और 16 जून 2007 को ही भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं थी। इन दोनों महिलाओं को सत्यास्मि मिशन की शुभकामनायें:-
परिश्रम इच्छा से सम्भव है
जो सोचा सो पाना।
बस उसमें सामर्थ्य लगाओ
तब देखो मनवांछित पाना।।
जो चुनो वही करो लग
योजना सही बनाओ।
नर हो या हो नारी कोई
केवल लक्ष्य को ध्याओ।।
यही किया इन नारी प्रथम
वेलेंटीना और विलियम ने।
दिखा दिया नारी कर सकती
यो स्वागत किया तब नभ् ने।।
?????‍???‍????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top