14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जन्मोउत्सव पर सत्यास्मि मिशन द्धारा सभी को शुभकामनाएं.

महान वही जो जनसेवक हो
और दरिद्र दलित का खेवक हो।
भेद नही अछूत छुवाछुत में
वही नाम भीमराव अंबेडकर हो।।
मनुष्यता नाम ज्ञान है
यही मानवता स्वमान है।
मनुष्य चरित्र धर्म प्रमाण बने
यही बाबा साहिब ज्ञान है।।
सभी की स्वतंत्र अभिव्यक्ति है
कोई दूजे नही अधिकार है।
एक दूजे सम्मान सच्ची सेवा
यही बाबा साहिब संविधान है।।
न्यायपालिका सर्वोच्च हो
शीघ्र मिले न्याय समान।
प्रत्यक्ष प्रमाण न्याय सिद्ध हो
यही बाबा साहिब न्यायज्ञान है।।
स्त्री पुरुष समान अधिकार हो
अन्याय किसी ना साथ हो।
दलित स्वर्ण सब अज्ञानी भेद
यही बाबा साहिब बोधित्व संज्ञात हो।।
हिन्दू मुस्लिम सिख्ख ईसाई
और चाहे बोद्ध हो जैन।
सभी से बड़ा राष्ट धर्म है
बाबा साहिब न्यायिक यही है कहन।।
तीन तलाक पर न्यायपालिका
सदा स्त्री साथ उत्थान।
शोषित नही रहे नर नारी
यही बाबा साहिब भारत संविधान।।
धूम्रपान और मद्य को त्यागो
और प्रातः उठ करो योग।
स्वस्थ शरीर में उच्च ज्ञान निवासे
मिले सदा सफलता के शुभ योग।।
उठो करो ज्ञान जाग्रत सब
अपनाओ मनुष्य आचरित ज्ञान।
बोलो जय भारत जय भीम सब
भारत राष्टगान सदा करो सम्मान ।।
?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top