9 अगस्त भारत छोडो आंदोलन✊


ओ अंग्रेजों भारत छोडो
देश स्वतंत्र करो हमारा।
स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्धाधिकार
स्वतंत्र होकर रहेगा देश हमारा।।
इसी नारे से नो अगस्त को
जुटे सभी नर नारी देश।
गांघी जी का नेतृत्व प्रथम हैं
करो या मरो नारा ले देश।।
सविनय अवज्ञा आंदोलन था ये
जिसमें सभी स्वतंत्र स्वनेता थे।
जन जन घर घर उद्धघोष उठा
हम परतंत्रता त्याग स्वतंत्र ही थे।।
हिल गयी अंग्रेज सरकार पूर्णतया
और करने लगी स्वतंत्रता दमन।
पर ज्वाला जली इतनी आजादी
आजादी खिली भारत देश चमन।।
काकोरी कांड हुआ इसी दिन
नेतृत्व विस्मिल,अशफाक और आजाद।
भगत सिंह ने स्म्रति दिवस मनाया
प्रतिवर्ष दिवस मनाते नवयुवक आजाद।।
तब से अब तक सदा है मनता
और मनाता रहेगा स्वतंत्र दिवस।
भारत अखंड आजाद सदा है
जय भारत जय स्वतंत्रता दिवस।।
????

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top