मेष राशि:-
सिद्ध किताब का राशिफल 2020 कहता है कि, मेष राशि के जातकों को फरवरी के बाद अचानक से बनी बेवजह की यात्रा नहीं करनी चाहिये,नही तो आपकी अनावश्यक ही गरिमा और सम्मान को चोट पहुँच सकती है। व्यापार व सेल्स से जुड़े नौकरी करने वाले और व्यापारी वर्ग के लोग व्यापार वृद्धि के लिए यात्राएं न करके अधिकतर अपने मोबाइल, फोन या ईमेल का उपयोग करें,तो अधिक उत्तम लाभकारी रहेगा। अचानक आयी लाभकारी योजनाओं पर आँखें मूंद कर किसी पर विश्वास करने से नुकसान होने की बड़ी सम्भावनाये है।इस प्रकार के धोखे से बचने के लिए आत्मिक आवाज की सुनकर चलना ही बेहतर रहेगा। चल रही नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के विषय को अभी टालें। आपके बनते कार्यों में अकस्मात विघ्न हो सकते है।आपके वरिष्ठ अधिकारियों व सहकर्मियों के संग ग़लतफ़हमियाँ होने से आपको मन दुखद व अपमानित रहेगा।भाषा मे विनम्रता लाये।11 जुलाई से पुनः भाग्य आपके साथ लाभ देता दिखेगा। धार्मिक आचरण व अनुष्ठान आपकी सभी प्रगति में सहायक होगा। अचानक से धन लाभ के संकेत आ रहे है। 22 मार्च से 4 मई तक की समयावधि में सामाजिक यश मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होने से आपका मनोबल प्रसन्न व ऊंचा अनुभव करेगा।पुरानी या नई नौकरी में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति व नोकरी परिवतर्न भी हो सकती है। वर्ष का अंतिम माह दिसम्बर आपके अनेक कार्यो में चुनौती पूर्ण ओर परेशानी भरा जा सकता है।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: वृष राशि:-
सिद्ध किताब अनुसार राशिफल 2020, में जनवरी माह की 24 तारीख तक सामाजिक व आर्थिक परेशानियां से मानसिक तनाव रह सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से मन के खिन्न रहने की बड़ी आशंका है।प्रेम,गृहस्थी,मित्र और व्यक्तिगत जीवन में कुछ भावनात्मक विषय में अचानक आये बदलाव, आपको परेशान कर सकते है।लाल और काले कपड़े पहनने से परहेज करें और बुरे व्यवसन, मांस-शराब से दूर रहें,तो भला।लेन देन से धन खर्च में पूर्ण सावधानी बरतें।14 फरवरी से शनै-शनै परिस्थितियों में सुधार आने से आपके कार्य,प्रेम सुख में खोया हुआ आत्मविश्वास पुनः लौटेगा।15 मार्च तक आपको अपने समाजिक मान सम्मान के विषय में सम्भल कर रहना होगा अन्यथा गुप्त विरोधी पक्ष आपके बारे में कोई विचित्र अफवाहें उड़ा सकता है,जो आपको परेशानी देगी। धन के निवेश संबंधित निर्णय कागजो पर साइन करने को यदि सावधानीपूर्वक न लिए गये तो बड़ी हानि की संभावना है। 17 अप्रैल से भाग्य का साथ मिलने से रुके पूर्व के कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे।इस बीच मे महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी है।आपकी व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। अपनी कार्य,नोकरी की प्रगति की रफ्तार को बनाये रखने के लिए 10 जुलाई से आपको अपने प्रयासों में ओर भी तेज़ी लानी होगी। 25 जुलाई से 4 सितम्बर के मध्य अपने प्रतिद्वन्दियों से सावधान रहें। अपने अभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य 3 दिसम्बर से पहले ही निपटा लें,तो बहुत ही अच्छा रहेगा।
सिद्ध किताब राशिफल 2020 मिथुन राशि:-
सिद्ध किताब का राशिफल 2020 का भविष्यफल कहता है कि वर्ष की शुरुआत लगभग अच्छी रहेगी।इस वर्ष आप जितना अपनी आत्मा की आवाज सुनेंगे,उतना ही प्रसन्न और सुखी रहेंगे। पूँजी बचा ओर जोड़कर चलें क्योंकि आगामी समय मे चल कर आपको अनेक आर्थिक तंगी का सामना हो सकता है। 17 फरवरी से व्यावसायिक चुनौतियां आपको परेशान कर बुरी तरहां कष्ट दे सकती है।मित्रों व परिचितों ओर आपके भाइयों संग अविश्वास की संभावना बढ़ सकती है।ऐसे समय मे यथासंभव बात को बिगड़ने से बचायें। विवाह योग्य अविवाहित कन्या,लड़के मार्च तक मंगल समाचार प्राप्त कर सकते है। 11 अप्रैल से मिश्रित फलों की प्राप्ति के योग शुभ बन रहे है। एक ओर जहाँ व्यावसायिक योजनाओं के शुरू होने के आसार है, साथ ही वहीं दूसरी ओर अनेक प्रकार की आर्थिक तंगी आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। 9 से 30 अगस्त और 18 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आपकी राशि के स्वामी अस्त अवस्था में रहने से आपको कुछ नया ओर महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य शुरू करने को टालें दे,दिसम्बर में कर सकते है।आपके छोटे बड़े सहकर्मियों की ओर से असहयोग मिलने से भी आपकी चल रही प्रगति की गति धीमी हो सकती है।इस समय छात्र वर्ग को विशेष प्रयत्न उपरान्त ही सोची सफलता बहुत हद तक देखने को मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग,अपने प्रलोभित योजनाओं के चक्कर मे,गुप्त शत्रुओं की चाल से हानि उठा सकते है। ऐसे में कोई भी स्थिति पर बयान सोच समझकर ही दें।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: कर्क राशि:-
सिद्ध किताब का वर्षफल 2020 भविष्यफल ये कहता है कि आपका पिछला साल कुछ परेशानी भरा ओर संकट पूर्ण चुनौतिभरा था,परन्तु यह नव वर्ष आपके लिए बहुत कुछ उपलब्धियों भरा होगा। वर्ष की शुरुआत से ही लाभकारी सफलता महसूस होनी शुरू हो जायेगी। आपके द्वारा किये गये सामान्य प्रयास भी लाभकारी परिणाम लायेंगे।खेती व भूमि और मकान सम्बन्धित व्यवसाय से जुड़े लोग इस वर्ष काफी लाभाविंत हो सकते है। व्यवसायी वर्ग के लोग यदि तुरन्त निर्णय रखते हुए, जागरूक रहेंगे तो धन लाभ से सुखी रहेंगे अन्यथा देखते देखते ही सामने धोखा हो सकता है।12 अप्रैल से जून के मध्य तक,प्रेम व गृहस्थी जीवन तथा अपनों से मन मुटाव होने की पूरी आशंका है।विवाह योग्य अविवाहित व्यक्तियों को गुरु और शनि की पूजा अर्चना में रुचि लेनी चाहिए अन्यथा रिश्ता तय होने में अड़चनें ओर बना रिश्ता भंग होने के योग बन रहे है। वर्ष के मध्य में नोकरी,व्यवसायिक महत्वपूर्ण कार्यों के आकस्मिक रूप से बनने के संकेत आ रहे है अतः धैर्य न खोए।इस वर्ष शिक्षा परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए छात्रों को अपनी सही योजना बनाने से काम ओर लाभ लेना होगा।इधर उधर की बधाई कर बैठने से कुछ हासिल नही होगा।
17 अगस्त से प्रेम और पारिवारिक जीवन भी अच्छा व्यवस्थित होगा।फैशन, सिने-जगत, कला और थिएटर से जुड़े लोगो के लिए यह वर्ष बहुत शुभ रहेगा। 5 अक्टूबर से 25 दिसम्बर के मध्य तक विपरीत परिस्थितियाँ आपके पक्ष में होती जाएंगी।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: सिंह राशि:-
सिद्ध किताब का भविष्यफल 2020 के अनुसार, आपके अनुकूल ग्रह गोचर बता रहें है कि इस वर्ष आप अपने जीवन की सोची अनेक महत्वाकांक्षाओं को अवश्य ही पूरा कर पायेंगे। पिता,सुसर या बड़े बुजुर्ग समान व्यक्ति की संगत से आपके लिए अतिरिक्त आय के साधन विकसित ओर सफल होने के योग बन रहे है। कार्य या नौकरी पेशा व्यक्ति अपने पद प्रतिष्ठा व्रद्धि और वेतन वृद्धि में सम्भावित बढ़ोतरी पाने से प्रसन्न रहेंगे।इस वर्ष में छोटे बड़े व्यवसायी लोग अपने व्यवसाय का विस्तार सहज भाव से कर पायेंगे। विवाह योग्य अविवाहितों कन्या या लड़के के लिए यह वर्ष बहुत हद तक मांगलिक कार्य सम्बन्धित शुभ समाचार ला सकता है। प्रेमी-जन अपने संबंधों को लेकर विस्वासी ओर गंभीर होंगे।11 फरवरी से ग्रह चाल बता रही है कि अपने महत्वपूर्ण कार्य को सूर्यास्त उपरान्त या रात्रि में करने पर ही उचित लाभकारी रहेंगे। इस वर्ष आप कोई नया वस्त्र,डिजाइन,नया चमड़ा और नया लोहा खरीदने व प्रयोग में लाने से अधिकतर बचें,हानि सम्भव है।रंगमंच,एक्टिंग, मॉडलिंग, सेल्स, लेखन, प्रकाशन,वकालत और भूमि,प्रोपर्टी,भवन सम्बन्धी व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष विशेष लाभकारी रहेगा।पद, प्रतिष्ठा, नाम, काम और धन आय में प्रगति देखने को मिलेगी। 14 अप्रैल से 15 मई तक की समयावधि विशेष रूप से शुभकारी फलदायी रहेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्य सरलता से पूरे हो जायेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को 10 जून से 10 जोलाई तक नये जोखिम भरे निवेश नहीं करने चाहियें।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: कन्या राशि:-
सिद्ध किताब के राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको लगभग मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी। माता या सास,बुजुर्ग समान महिलाओं के स्वास्थ्य की वजह से चिंता बन सकती है। राहु ,शनि देव के प्रभाव के कारण विशेषकर नव या गर्भवती स्त्रियों को अपना गर्भ समय पूर्ण ध्यान रखना होगा।शुगर के रोगियों की ब्लड प्रेशर ओर पाचनतंत्र में तकलीफ से परेशानी बढ़ सकती है। पैतृक सम्पत्ति संबंधित मुकदमे या फैसले के मामले जुलाई के बाद सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों की अपने कमजोर विषयों में विशेष पकड़ बनेगी। व्यापारी वर्ग के लोग आर्थिक रूप से भी ओर व्यापारिक सम्बन्धों में भी बेहतर होंगे। आपको सन्तान पक्ष की ओर से कोई न कोई चिंता बनी रह सकती है। 25 मई से 3 अगस्त तक आपके किये कार्यो में व्यावसायिक प्रगति देखने को मिल सकती है। आपकी मेहनत और लगन लाभ लाएगी और रुके कार्य पूर्णता की ओर बढोतरी करेंगे। परीक्षाओं और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय ठीक है।जजी, वकालत, टूरिज़्म और ज्योतिष व वैधक, डॉक्टरी पेशे से जुड़े लोग अपने पूर्व व नवीन संपर्को द्वारा लाभाविंत होंगे। इस वर्ष स्वास्थ्य यूं तो सामान्य रहेगा परन्तु अचानक सिर या पसली दर्द की समस्याएं महसूस हो सकती है। गुरु मंत्र जप,रेहि योग, ध्यान और उचित समय पर खान पान का ध्यान रखना ही स्वास्थ को बढ़िया रहेगा।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: तुला राशि:-
सिद्ध किताब के राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपके शब्दो मे वाक् चातुर्य की बढ़ोतरी से और सकारात्मक समाजिक सम्बन्धों से व्यावसायिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छा लाभ पहुंचाएंगे। आपके संपर्क के दायरे का विस्तार होगा और प्रभावशाली व्यक्तियों संग सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। विवाह के इच्छुकों को मनपसंद जीवन साथी मिलने के योग बन रहे है। इस वर्ष अनुकूल ग्रह गोचर के कारण आपके नए शारीरिक अभ्यास बदलाव से, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का विकास होगा। 20 जनवरी तक आपको किसी बात के आहत होने से अकेलेपन का अहसास रह सकता है।इस समय में अपने को ओर अपनी कार्यशैली को समझने की दृष्टि से बहुत शुभ है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता या सिफारिश से मनचाही नौकरी मिलने से जीवन मे खुशी आएगी।व्यवसायिक ओर दफ्तरी कार्यों की वजह से की गयी यात्राएं आपके लिए लुक न कुछ महत्वपूर्ण तो सिद्ध होंगी ही, नए सम्बन्धों के बनने से आनंददायी भी रहेंगी। आप अपने पुराने या नए पेशन, शौक और जुनून को व्यवसाय में बदलने में सफल रहेंगे। 2 मई से 27 सितम्बर तक मकान या खेती या भूमि में निवेश न करें, घर के वरिष्ठ परिजनों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। 15 नवंबर से 15 दिसम्बर तक आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव आपकी ही राशि में शुभ योग बनाकर स्थित होंगे। यह एक बढ़िया शुभ संकेत है जो बताता है कि इस समयावधी में आपके सोचे हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य आपके परिश्रम से बहुत हद तक पूर्ण होंगे।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: वृश्चिक राशि:-
सिद्ध किताब के राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष में धर्म,ज्योतिष,लेखन,प्रकाशन,प्रवचन, अध्यात्म अध्यापन, वकालत और ज्ञान संबंधित व्यवसाय से जुड़े लोगो के लिए यह वर्ष बहुत शुभ है। आपके मान सम्मान पद,प्रतिष्ठा और समाजिक स्तर में अच्छा सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सुधारने और नियमित आय के स्रोत विकसित करने में आपकी व्यापारिक बौद्धिक समझ बढ़ेगी।आपकी दी गयी प्रतियोगिता,परीक्षा में आशातीत सफलता प्राप्त होने से मनोबल ऊंचा रहेगा।15 मार्च उपरान्त आपके बनाये नजदीकी संपर्कों से स्थायी लाभ के अनेक लाभकारी अवसर मिलेंगे।खेती, भूमि,नए या बने मकान और वाहन संबंधित समस्याओं का सहजता से ओर सहयोग से उचित समाधान मिलेगा। इस वर्ष की गई व्यावसायिक कार्य सम्बन्धित यात्रायें सफल रहेंगी।आपकी रोग निवारक क्षमता का विकास होने से स्वास्थ्य में आशातीत सुधार आएगा। परिवार में कोई वैवाहिक या मंगल कार्य जैसे समारोह सम्पन्न होने के संकेत है। संतान पक्ष की ओर से कोई भी सफलता भरा शुभ समाचार आने के योग बन रहे है।रिश्तेदारी ओर अपने परिजनों में आत्मीयता बढ़ने से परस्पर विश्वास की भावना का सोहार्दय भरा विकास होगा।5 अक्टूबर से 20 दिसम्बर के मध्य आपकी राशि के स्वामी मंगल देव पंचम भाव में मीन राशि से भ्रमण करेंगे, इस समय भविष्य की नई योजनाओं को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है,जो सफल होंगे।ठीक यही समय आपके प्रेम प्रसंगों के लिए भी शुभ ओर प्रसन्नता देने वाला है।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: धनु राशि:-
सिद्ध किताब के राशिफल 2020 के अनुसार,इस वर्ष के प्रारम्भ में आपके लिए समय बहुत कुछ चुनौती पूर्ण रह सकता है,किंतु जैसे जैसे वर्ष का समय बीतता जाएगा,ये ग्रह गोचर का शुभ फल आपके लिए लाभकारी होता चला जाएगा।यो आप अपनी धैर्य पूर्ण बुद्धिमता ओर नई सोच द्वारा बेहद सरल भाव से अपने जीवन के प्रगति पथ पर अग्रसर होते चले जायेंगे। इस बीच व्यवसायिक स्तर पर आर्थिक लाभ के स्थायी स्रोत बनने के योग है।नोकरी हो या कार्य या कोई क्षेत्र,उसमें व्यावसायिक दृष्टिकोण से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आने वाले समय की दिशा निर्धारित हो जायेगी। जनवरी अंत तक समय आपके लिए कुछ चुनौती पूर्ण रह सकता है,किंतु धीरे धीरे अनेक परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लाभ देती दिखेंगी। इस वर्ष आप अपने अंदर के छुपे हुए प्रतिभा कौशल को बाहर निकाल कर,उसका पूरा व्यावसायिक करण कर लाभ पायेंगे। गुरू बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होने से आपका समाजिक यश मान प्रतिष्ठा पद कद बढ़ेगा और विरोधी पक्ष पराजित होंगे। 14 मई से 14 सितम्बर तक के समय को अपने आराम और भविष्य की नई योजनाएं बनाने में बिताएं,इसके उपरांत ही अपने शुभ कार्यों को आरम्भ करें।आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मनोबल ऊंचा रहेगा। सामाजिक और घरेलू चुनौतियों का आप सरलता से समाधान ढूंढ और क्रियान्वित करके चिंतामुक्त रहेंगे। विद्यार्थी इस वर्ष खूब परिश्रम करके मनवांछित परिणाम की आशा कर पा सकते है।सामाजिक और राजनीति से जुड़े व्यक्ति अपने प्रभाव का दायरा बढ़ा पाने में अधिकतर सफल रहेंगे।
सिद्ध किताब के अनुसार राशिफल 2020: मकर राशि:-
लाल किताब में वर्षफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपको बाहर से आर्थिक भी ओर मानसिक भी, सहायता मिलने के लाभकारी आसार आ रहे है। यदि आपने बैंक या अन्य किसी वित्तीय संस्था से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन किया हुआ है तो उसमें अवश्य सफलता मिलने की अच्छी उम्मीद है।मित्र,पड़ोस, घर परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहने से मन खुश रहेगा।धार्मिक कार्यो में,अध्यात्म विषय, ट्रैवल, हीलिंग चिकित्सा और रंगमंच, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगो के लिए यह वर्ष बहुत बेहतर रहेगा।
किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगो के लिए यह वर्ष शानदार संभावनाएं ले कर आया है।अपने घर,ऑफिस,फेक्ट्री में साज-सज्जा,आंतरिक बदलाव कराने के इच्छुक जातक अपनी इच्छा पूर्ति कर पायेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी में मुकदमा चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है।विद्यार्थियों ओर खिलाड़ियों के लिए मेहनत करने का उत्तम ओर प्राप्ति भरा समय है। अविवाहिताओं को पूर्णिमा देवी और गौरी पूजन एवं पूर्णिमासी का व्रत का पालन करना चाहिए,तो शीघ्र मनवांछित मनोरथ पूर्ण होगा।2 सितम्बर से किसी सुरक्षित पूँजी निवेश करने की योजना में आगे बढ़ लाभ पाया जा सकता है।कम्पटीशन देने वाले विद्यार्थी जनों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होने से सफलता जल्द प्राप्त होगी। दिसम्बर माह में पारिवारिक समारोह या कोई मांगलिक कार्य का आयोजन बन सकता है।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: कुम्भ राशि:-
सिद्ध किताब में राशिफल 2020 के अनुसार, राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए इस वर्ष में परिस्थितियाँ अपने पक्ष में आती दिखेंगी। प्रेम और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह वर्ष नए सम्बन्धों को बनाता बहुत अच्छा है। नये वाहन की ख़रीददारी हो सकती है। जुलाई के बाद अगस्त या आगे भी छोटी दूरी की व्यक्तिगत यात्राएं आपको लाभकारी परिणामो से भर देंगी। आपकी राशि के स्वामी शनिदेव को बृहस्पति का सानिध्य प्राप्त हो रहा है,यो धर्म या सामाजिक कार्यो से लाभ होगा व किसी भी प्रकार की ग़लतफ़हमियाँ सहजता से आपकी पहल से बातचीत द्वारा सहज सुलझ जाएँगी। विदेश संबंधित कार्यों हो या दूर के संपर्कों से लाभ होने के योग बने हुए है।आपकी आर्थिक स्थिति में आशा से अधिक सुधार आपको खुशी देती रहेगी। फरवरी से पुराने अटके हुए धन की वसूली ओर प्राप्ति शुरू होने के आसार बन रहे है। भूमि हो,मकान या जायदाद हो उसके सौदों से धन अर्जित करने में आपको अच्छी भली सफलता मिलेगी।कार्य हो या नौकरीपेशा लोगों को कार्य हेतु यात्राओं पर जाना पड़ सकता है ओर ये यात्राएं आपके वर्तमान व भविष्य के करियर में आगे बढने में सहायक सिद्ध होंगी। नई नौकरी ढूंढ रहे व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखने से देर सवेर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरीपेशा सहकर्मियों के साथ आप अच्छा तालमेल बिठा पायेंगे। आपके प्रयासों और कला कौशल को वरिष्ठ अधिकारी सराहेंगे ओर पुरुषकर्त भी कर सकते है।
सिद्ध किताब राशिफल 2020: मीन राशि:-
सिद्ध किताब में राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपकी राशि के भाग्य के स्वामी गुरु शुभ स्थिति में होने से आपको इस वर्ष कम मेहनत करके भी अधिक लाभकारी सफलता प्राप्त होगी। 23 मार्च से 5 मई तक की समयावधि में आपको अचानक भाग्यवश अनेक मनवांछित उपलब्धियाँ सहज ही प्राप्त होने के योग है। प्रेम ओर गृहस्थी जीवन में परस्पर सामंजस्य बना रहेगा।प्रेमिक ओर जीवन साथी से सहयोग मिलने से प्रसन्नता भरा मनोबल ऊंचा बना रहेगा।कार्य या नौकरीपेशा लोगों की योग्यता को समझते हुए आपके अधिकारी से आपको अतिरिक्त कार्यभार दिया जा सकता है। वर्ष के मध्य में पद ओर वेतन में वृद्धि हो सकती है। सितम्बर से नवंबर तक के मध्य तक महत्वपूर्ण कार्य शुरू करना आपको बहुत लाभ देगा,यो ये समय टालें नहीं। सदूर या विदेश संबंधित कार्यों के लिए यह वर्ष बढ़िया फलदायी है। स्थायी रूप से विदेश में बसने के इच्छुक व्यक्ति अपने प्रयासों में लगे रहे,तो अवश्य कार्य सिद्ध होगा। भाई बहनों मे पैतृक संपत्ति को लेकर कोई भी विवाद हो,उसका निर्णय आपके पक्ष में आता दिख रहा है।किसी भी प्रकार की कानूनी कारवाही में खुद को उलझने से बचायें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर या कमर दर्द या पीठ दर्द की शिकायत रह सकती है। यो रेहि क्रिया योग करते रहें और भारी वजन उठाने या वेटलिफ्टिंग करने से परहेज़ करें।
सहज सटीक उपाय:-
1-अमावस ओर पूर्णमासी को अखण्ड तिल या घी की ज्योत पूजाघर में जलाया करें।
2-पूर्णिमा का व्रत करें।
2-खीर का प्रसाद बांटे।
4-सत्य ॐ पूर्णिमा चालीसा ओर आरती पढ़े।
5-पास के मंदिर में होने वाली आरती में अवश्य जाए।
6-मन्दिर में घी और हवन सामग्री लकड़ी का दान करें।
7-मन्दिर में झाड़ू पोछा का दान करे और वहां सेवा भी दें।
8-मन्दिर के देंनिक प्रसाद में जो बने सहायता करें।
9-अपने जन्मदिन पर अवश्य अपने वजन के बराबर का जो बने दान किया करें।
10-अपने जन्म समय पर बैठकर अवश्य गुरु मंत्र जपते ध्यान किया करें,तो अत्यंत लाभ प्राप्त होंगे।
11-प्रत्येक महीने में एक बार अवश्य ही अपने जन्म वार को बच्चों को शिक्षा सम्बन्धित सामग्री स्कूल में दे कर आये।
12-आपकी जन्मकुंडली में आपका जो पाया,सोने,चांदी या तांबे या लोहे का निकला हो,वही धातु का कड़ा बनवाकर अपने जन्म के नक्षत्र में पन्चामृत से शुद्ध कर,अपने गले या बांह में धारण करें,तो बहुत शुभ परिणाम होंगे।
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org