अपने बालों के कलर करने से रहे सावधान कहीं कोई ग्रह तो नहीं हो गया अशुभ..ये बता रहें है स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी..
आज लगभग जल्दी ही उम्र में लोगो के बाल सफेद हो जाते है और लोग विभिन्न रंगों से उन्हें रंगते है,जो देखने में तो बहुत ही खूबसूरत लगते है,पर आपको ये पता नहीं चलता है की-आपका स्वभाविक बालों का रंग है-गहरा और चमकीला काला,जो की शनि ग्रह का रंग है,शनि ग्रह भाग्य के और न्याय के स्वामी ग्रह देव है,यो मनुष्य का भाग्य और उसका दंड और लाभ भी उसके सिर पर विराजमान यानि उसे मिला हुआ है,वेसे भी मनुष्य का सिर ही मुख्य अंग है,जहाँ से सारा शरीर नियंत्रित होता है।अब इस नियंत्रण पर शनिदेव नियंत्रणकर्ता होकर विराजमान है,तभी तो आपको आपका भाग्य साथ देता है,कर्म प्रमुख है,पर वर्तमान जीवन उसे पूर्वजन्म के कर्म के फल यानि भाग्य से उच्च और नीच प्रभाव से मष्तिष्क और सभी शरीर के अंग और उनकी कार्य क्षमता मिली है।अब जल्दी आयु में अनियमित दिनचर्या के यानि अनियमित कर्म के करने के प्रभाव से हमारे शरीर और उसके ऊपर उसके ऊर्जा को नियंत्रित करते मनुष्य के बाल सफेद और जल्दी झड़ते जाते है।यानि की कर्म खराब तो भाग्य भी खराब,ये यहां मुख्य बात हुयी।यो अब हम इन बालों पर जब महंदी लगाते है,तो हमारे प्राकृतिक बालों का रंग लाली लिए काला और लाल मिश्रित रंग का यानि काला रंग शनि ग्रह का और लाल रंग सूर्य और मंगल ग्रह का बन जाता है।और शनि और सूर्य का ग्रह योग हो या शनि मंगल का ग्रह योग हो,या शनि मंगल और सूर्य का ग्रह योग बने,ये दोनों सूर्य और मंगल ग्रह शनि ग्रह को दबा देते है यानि ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों सूर्य और मंगल का शनि से भयंकर विरोध होता है, परिणाम है-भयंकर घटनाओं का मनुष्य जीवन में प्रवेश और उसकी फल प्राप्ति होना।जो अनेक दुर्घटनाओं-जैसे-आग,विधुत,सड़क,गिर जाना,मुकदमें,केंसर आदि भयंकर रोग और एक्सिडेंटों से संकट आना,अब यहाँ यदि मनुष्य के थोड़े कर्म शुभ है,तो थोड़ा ही अंतर पड़ेगा।पर ये ग्रह योग अपना प्रभाव बुरी परेशानियों और उन्नति में बांधाएं अवश्य देंगे कुछ तर्क रखेंगे की जिनके बाल ही नहीं होते उनके विषय में क्या कहेंगे?तो भक्तों ये बाल का न होना स्वयं में उस व्यक्ति के व्यक्तित्व में कमी ही पहला दोष है।और संयासी के बाल मुंडन से भी यहीं दोष बना की वो सभी जीवन दायित्वों से परे हो गया और अपनी मुक्ति को संघर्षशील है।काले बालों का सफेद होने से यहाँ शनि और चन्द्र ग्रह का योग बनता है,जो की ज्योतिष शास्त्र में शनि चन्द्र योग से वेराग्य को यानि मनुष्य अपने सभी दायित्वों से परे होने की और ईश्वर भक्ति में लगने जा रहा है और वेसे भी चन्द्र मन और बुद्धि और धन व् परिवार तथा दवाइयों का प्रतिनिधि ग्रह होने से,उसमें भाग्य का सम्मलित होने से इनकी व्रद्धि होने का अच्छा योग बनाता है और मनुष्य की अनुभव सिद्ध अवस्था को बताती आयु का प्रमाण भी है।यो ये प्राकृतिक ग्रह योग है।
और आप जब शनि मंगल या सूर्य या उसमें अन्य रंगों का उपयोग करके अपने सहस्त्रार चक्र यानि क्राउन चक्र के ऊपर सुरक्षा चक्र के ऊर्जा वलय को बिगाड़ते हो,तब उस मनुष्य के जीवन विध्न बांधाएं और दुर्घटनाये तो आएंगी ही।यो आप रंगों का चुनाव देख कर करें।ये यहाँ कहने का मुख्य सार है।
फिर भी आप अपने सामाजिक संसार में अपनी सुंदरता और प्रगति के लिए अपने बालों के लिए रंग चुनते या चुनती ही है,तो नीचे दिए रंगों के अनुसार अपना भाग्य में वृद्धि कर लाभ उठा सकते है…
मेष राशि (Aries):-
मेष राशि की लड़कियों और लड़कों को अपने आत्मविश्वास वृद्धि के लिए और फेस शेप के अनुसार बालों में रेड वेलवेट (Red Velvet) कलर करवाना चाहिए।ये आपके सूर्य और मंगल ग्रह को बलवान बनाकर आपके व्यक्तित्त्व में सामाजिक और व्यवसायिक या राजनेतिक और प्रेमिक शुभ लाभ बढ़ाएगा।
वृषभ राशि (Taurus):-
यदि आपकी वृषभ राशि है, तो आपके लिए ओपल (Opal) हेयर कलर सही रहेगा। यह आपकी शानदार व्यक्तित्व पर काफी सजेगा।ये आपके शुक्र के सकारात्मक शुभ लाभों में व्रद्धि करके आपके एश्वेय में उन्नति प्रदान करेगा।
मिथुन राशि (Gemini):-
मिथुन राशि की लड़कियों और लदको को अपने लुक और व्यक्तित्व के अनुसार से हल्का ब्राउन यानि टोस्टेड कोकोनट (Toasted Coconut) हेयर कलर पसंद करना चाहिए।ये आपके बुध ग्रह के शुभ लाभों को बढ़ाकर कल्याण आपका करेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign):-
कर्क राशि वाले लड़के लड़कियों को डेनिम ब्लू कलर बहुत शुभ और अच्छा फल देगा।ये आपके चन्द्र ग्रह के शुभ लाभों को आपके जीवन के हर क्षैत्र में प्रदान करेगा।
सिंह राशि (Leo Sign):-
यदि आपकी सिंह राशि है तो आपको नीयॉन ग्रीन हेयर कलर अपने बालों पर करवाना चाहिए।ये आपके सूर्य और मंगल के मिश्रित शुभ लाभ को बढ़ाएगा।
कन्या राशि (Virgo):-
कन्या राशि के लोगों को नित्य प्रतिदिन गोल्ड कलर करवाना शुभ रहेगा।क्योंकि इससे आपका व्यक्तित्व में बढ़िया उभार आयेगा।ये आपके बुध ग्रह के सकारात्मक शक्तियों और लाभ को बढ़ाएगा।
तुला राशि (Libra):-
तुला राशि के लड़कों और स्त्रियों व् लड़कियों को बालों में पेस्टल पिंक शेड रंग करना बड़ा अच्छा लाभकारी परिणाम देगा।ये आपके शुक्र ग्रह के शुभ लाभों को व्यक्तित्व की व्रद्धि के साथ देगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio):-
वृश्चिक राशि की लड़कियों व् लड़कों या पुरुषों को अपने बालों में ऑयल स्लिक यानी एक साथ मल्टी शेड्स वाला कलर करवाना चाहिए।जिससे उनका मंगल ग्रह बलवान होगा।
धनु राशि (Sagittarius):-
धनु राशि की लड़कियों व् लड़कों व् पुरुषों को अपने बालों में BLorange कलर ट्राई करना चाहिए। इससे आपके व्यक्तित्त्व में और अच्छा उभार सामने आता है।और गुरु ग्रह शुभ लाभ देता है।
मकर राशि (Capricorn):-
यदि आपकी मकर राशि है तो आपको अपने बालों में Cider And Spice हेयर कलर करना या करवाना चाहिए।ये कॉफी ब्राउन कलर आपके व्यक्तित्व को उभारने में और आपके ग्रह शनि के लाभ में व्रद्धि भी करेगा।
कुंभ राशि (Aquarius):-
यदि आपकी कुंभ राशि है तो स्त्रियों और पुरुषों को Hidden Rainbow हेयर शेड ट्राई करना चाहिए जो आपके ग्रह शनि के शुभ लाभ देने से आपको परफेक्ट लुक देगा।
मीन राशि (Pisces):-
मीन राशि की लड़कियों और लड़कों को अपने बालों में ग्रीन टाई डाई (Green Tie Dye) कलर करवाना चाहिए।जिससे इनका गुरु ग्रह शुभ लाभ देते हुए इनके साहसी व्यक्तित्व को निखार कर और बढ़ाएगा।
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Www.satyasmeemission. org