अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस International Olympic Day 23 जून पर ज्ञान कविता

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस International Olympic Day 23 जून पर ज्ञान कविता

इस दिवस पर अपनी ज्ञान कविता केमाध्यम से जनसंदेश देते स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी इस प्रकार से कहते है कि

23 जून 1894 में पेरिस में आयोजित आधुनिक ओलंपिक खेलों के प्रारम्भ के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस का प्रारम्भ सन 1948 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के द्वारा की गई, जब स्विट्ज़रलैंड के नगर सेंट-मोरित्ज़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 42वें सत्र में यह निर्णय लिया गया था कि भविष्य में प्रत्येक वर्ष इस संगठन के गठन की तिथि पर यानी 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस यानी International Olympic Day संसार भर में 23 जून को मनाया जाता है। पिछले दो दशकों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ने विश्व के हर एक कोने में ओलंपिक आदर्शों का प्रचार और प्रसार करने में सहायता की है। यो प्राचीन ओलम्पिक का प्रारम्भ 776 बीसी में हुआ माना जाता है। ओलंपिया पर्वत पर खेले जाने के कारण इस खेल के आयोजन का नाम ओलम्पिक पड़ा।परंतु बाद में रोमन साम्राज्य की बढ़ती शक्ति से ग्रीस विशेष प्रभावित हुआ और आगे चलकर समयानुसार धीरे-धीरे ओलम्पिक खेलों का महत्व गिरता चला गया और लगभग ईस्वी 393 के करीब ओलम्पिक खेल ग्रीस यानी यूनान में बंद हो गया।ओर भविष्य में आगे चलकर वर्ष 1896 में ओलम्पिक खेल ग्रीस यानी यूनान की राजधानी एथेंस में फिर से आयोजित किया गया था।1896 के बाद वर्ष 1900 में पेरिस में होने वाले ओलम्पिक के प्रसार संस्करण लोकप्रिय नहीं हो सके, क्योंकि इस समय भव्य आयोजनों की विशेष कमी रही थी। ओर आगे चलकर वर्ष 2008 में चीन की राजधानी बीजिंग ओलम्पिक में अब तक का सबसे भव्य और अच्छा आयोजन माना गया है।
अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का Internationa मुख्यालय लुसाने-स्विट्जरलैंड में है।ओर इसके 100 राष्ट्रीय सदस्य है तथा 33 अवैतनिक सदस्य हैऔर 1 सम्मानित सदस्य है।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के वर्तमान अध्यक्ष 71 वर्षीय जैक्स रोग जो कि 12 साल के बाद आईओसी के अध्यक्ष पद से हट रहे हैं ओर बाक आठ साल तक के लिए आईओसी के अध्यक्ष बनाए गए हैं और उसके बाद उन्हें चार साल तक के लिए दोबारा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाच है।
भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति यानी (लएनओसी है। इस संघ का मुख्यालय ओलंपिक भवन, B-29, कुतुब इंस्टिट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली में है।और वर्तमान अध्यक्ष नरिंदर बत्रा है और इसकी स्थापना सन 1924 में हुई और इसके प्रधान सचिव राजीव मेहता हैं।

इस सबको मध्यनजर रखते हुए स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी अपनी कविता में कहते है कि,

ओलोम्पिक दिवस पर ज्ञान कविता

आओ ओलोम्पिक दिवस मनाये
विश्व व्यापी खेल भावना जगाये।
मिटा भेदभाव रंगभेद नीति को
स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हर मनुष्य फैलाये।।
आओ ओलोम्पिक…

खेल जगत जुड़ा मनुष्य सभ्यता
आदि अनादि परिवर्तित हर काल।
आंतरिक हिंसा बदल उभरती
प्रतिद्धंदी हरा दिग्विजयी कर निज भाल।।
आओ अलोम्पिक..

ये खेल शुरू हुआ यूनान देश में
तेज ऊंचा बलवान दे नारा।
दौड़ भाला कुश्ती तैराकी
मुक्केबाजी वजन उठा जीतें जग सारा।।
आओ ओलोम्पिक..

हरक्यूलिस ने ज्यूस देव सम्मान में
ओलोम्पिक खेल बनवाया स्थान।
हेरा मन्दिर से मशाल जला सूर्य किरणों से
सभी देश खिलाड़ी दौड़ लाते खेल स्थान।।
आओ ओलोम्पिक…

स्त्री पुरुष प्रतियोगिता भिन्न हैं
दिखाते अपने कौशल खेल युद्ध।
प्रदर्शन स्तर बढ़ाते वर्ष वर्ष भर
चूकते नया बनाते कभी होते अवरुद्ध।।

             आओ ओलोम्पिक..

रासायनिक उपयोग बढा खेल में
निर्णय ओर नियम भी बदले।
नयापन भी आया प्रतिभा बन
नए खेल समल्लित होकर खिले।।

          आओ ओलोम्पिक..

प्रतिरोध प्रतिकार विरोध खेल कर
शामिल नहीं हुए कई देश।
आतंकी हमले मरे खिलाड़ी
पर नहीं रुके खेल देश विदेश।।

           आओ ओलोम्पिक..

पांच छल्ले पांच महादीप इस झंडे
नीला पीला काला हरा लाल।
यूरोप एशिया अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका मिल ध्वज लहराये विशाल।।

         आओ ओलोम्पिक..

पंद्रह दिन तक ये खेल हैं चलते
स्वर्ण रजत कांस्य पदक को जीत।
झंडा लहरता राष्ट्र गान विजय जब
नमन करते सब खिलाड़ी जन विजय रीत।।

            आओ ओलोम्पिक..

सभी खिलाड़ी नहीं जीतते
कुछ देश रहा खेल प्रदर्शन मात्र।
जो जीते उन स्वागत होता
हारे को कहें तैयारी करो दिनरात्र।।

    आओ ओलोम्पिक...

खिलाड़ी जीत भी देश शान बढ़ाएं
हार देश की बताये व्यवस्था कमी।
ओर झुंझारु बने प्रतियोगी
यही सीख दे ओलोम्पिक खेल जमी।।

आओ ओलोम्पिक…

यो खेलों जीत दिलाओ देश को
ओर खोलो प्रगति के नए द्धार।
आओ मनाये ओलोम्पिक दिवस को
महनत स्वास्थ भरे खुशी दें उपहार।।

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
Www.satyasmeemission.org

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top