पफ़स्सि व्यायाम योग दिवस

पफ़स्सि व्यायाम योग दिवस
6 अप्रैल 2020 विश्व खेल दिवस ओर 7 अप्रैल को विश्व या अंतर्राष्टीय स्वास्थ दिवस के अवसर पर सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनि मंदिर कोर्ट रोड़ बुलंदशहर में पफ़स्सि व्यायाम योग दिवस मनाया जाएगा।
इस विश्व या अंतर्राष्टीय खेल दिवस ओर अंतर्राष्टीय स्वास्थ दिवस के संयुक्त अवसर पर, सम्पूर्ण विश्व के सभी देशों में मनुष्य के स्वस्थ रहने के लिए सभी प्रकार के छोटे बड़े खेलों को मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 6 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया है। यूएनओ ने दुनिया के विभिन्न देशों से इस दिन अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की अपील की है। 23 अगस्त 2013 को संयुक्त राष्ट्र संघ की जेनरल असेंबली की अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक काउंसिल के सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

विश्व का सबसे पहले अंतर्राष्टीय खेल आयोजन कब शुरू हुआ था…

6 अप्रैल 1896 को एथेंस यूनान में पहला आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू हुआ। इसलिए इस दिन को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का फैसला लिया गया। यूएनओ का मानना है कि खेल मनुष्य की सभी शारारिक स्वस्थता ओर मानसिक स्वस्थता से लेकर सामाजिक सोहार्दय विकास का सर्वश्रेष्ठ लाभकारी कार्य है। साथ ही खेल समाज मे शांति ओर स्वास्थ व प्रेम का वाहक भी है। यो इस खेल और स्वस्थ दिवस के तहत सभी देशों की राज्य सरकार, सरकारी उपक्रम, एनजीओ, सिविल सोसाइटी, निजी क्षेत्र, खेल संगठनों, क्लब आदि से खेल प्रतियोगिताएं, सेमिनार आदि के आयोजन के अनुरोध किये गए ओर जाते है,की वे अपने अपने क्षेत्र के सभी प्रकार के उपेक्षित पड़े खेल और प्रचलित खेलों को पुरुषकारो के साथ अवश्य मनाए ओर उन्हें प्रोत्साहन दें,ताकि समाज स्वस्थ रहे।
यो भारतवर्ष के सबसे प्राचीन योग विद्या के दो भागों में एक योगासनों को ओर एक शारारिक स्वास्थ ओर रोग प्रतिरोधक शक्ति के साथ साथ बलवर्द्धि का सर्वोच्चतम व्यायाम,जिसे पफ़स्सि व्यायाम कहा जाता है,पफ़स्सि Pfsse का अर्थ है-प-पावर-फ़-फोर्स-स-स्ट्रेंथ-स-स्टैमिना-ई-एनर्जी।ओर पफ़स्सि व्यायाम पद्धति के इस गुप्त ओर लुप्त प्रायः प्राकर्तिक ओर केवल शारारिक अंगों के स्वंयम्भू लगभग 15 व्यायाम तरीकों के सही से क्रम करने के अभ्यास को सत्यास्मि मिशन के संस्थापक स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी ने अपने पारिवारिक पहलवानी अनुभवों से पुनः समाज के स्वास्थ और बलवर्द्धन कि व्रद्धि को प्रकट किया है।
ओर इस सम्बन्धित इस पफ़स्सि व्यायाम योग के जिज्ञासुओं को अभ्यास कराना प्रारम्भ किया है और अपने सूचना तंत्र वेबसाइट ओर यूटीयूब चेनल ओर फेसबुक आदि के माध्यम से सदूर व्यायाम प्रिय लोगों को भी प्रदान किया है,सदूर के व्यायाम प्रिय लोगों ने भी इसकी महान स्वास्थ वर्द्धक प्रणाली को अपने देंनिक व्यायाम जीवन मे अपना कर महान लाभ प्राप्त किया और करते हुए बड़ी प्रसंशा की है।


ओर क्यो बनाया जाएगा पफ़स्सि व्यायाम योग दिवस अप्रैल में:-

चैत्र का महीने से ही भारतीय नववर्ष का प्रारम्भ होता है,इसी चैत्र अप्रैल महीने में ईश्वर ओर ईश्वरी ने इस विश्व जगत ओर जीव की उत्पत्ति की ओर से अपना अर्थ,काम,धर्म,मोक्ष यानी देदिक ज्ञान दिया,जिसमे मनुष्य को ये प्राचीन महान भारतीय पफ़स्सि व्यायाम योग प्रणाली की भी ज्ञान प्राप्ति हुई,यो प्राचीनकाल से वर्तमान काल के इस वैदिक विद्या के शक्तिशाली बलवान व्यक्तियों के जन्म दिवस भी अप्रैल के महीने में पड़ते है, जो कि संछिप्त में यो है कि,जैसे सर्वप्रथम भगवान राम का जन्म चैत्र नवमी को ओर महाबली हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा,महाबली भीमसेन का जन्म चैत्र में,कलियुगी भीम प्रो.राममूर्ति नायडू का जन्म अप्रैल में, ओर जर्मनी के पहलवान यूजीन सेंडो का जन्म 2 अप्रैल में है ओर स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी का जन्म दिवस 9 अप्रैल को मनाया जाता है,साथ ही समय समय पर अन्य कालों में भी इस महाविद्या के पुनजागरण को अनेक पवित्र महीनों में पवित्र तिथियों में महाबली जन्मते रहे है,ओर इस महाबली विद्या के प्रचारको के जन्मदिवस के साथ साथ उनके शिष्यों व पफ़स्सि व्यायाम साधक पहलवानों का, जैसे बलाबली प्रो.भीम भवानी ओर राममूर्ति जी के उनके शिष्य प्रो.दयाशंकर पाठक,प्रो.सूर्यप्रताप,मिस ताराबाई ओर इन सबसे अलग स्वतंत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेशीय कुश्ती चैम्पियन रघुराज सिंह पहलवान आदि के विश्व प्रसिद्ध बलवान जीवन परिचय के माध्यम से सर्वजन को इस दिवस पर सबके द्धारा अपनायी गयी महान व्यायाम विद्या पफ़स्सि व्यायाम पद्धति के विषय मे अवगत कराया है।
यो इस अंतर्राष्टीय खेल व स्वास्थ्य दिवस 6 अप्रैल ओर 7 अप्रैल को सत्य ॐ सिद्धाश्रम में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
आप सभी भी इस विश्व खेल दिवस ओर अपने अपने घरों से, पफ़स्सि व्यायाम की दंड ओर बैठकों के वीडियों को हमारी इस ईमेल आईडी पर भेजें,उन सभी को एक संयुक्त वीडियों बनाकर अपने चेनल के माध्यम से सभी व्यायाम प्रिय लोगों को दिखाई जाएगी,शेष जानकारी हमारी ईमेल आईडी से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

स्वामी सत्येन्द्र सत्यसाहिब जी
सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनिदेव मन्दिर कोर्ट रोड़ बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश भारत।
Www.satyasmeemission.org
Youtube swami satyandra ji

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Scroll to Top