No comments yet

वृषभ नंदी संक्रांति पर सत्यास्मि मिशन की वृषभस्वरूपा श्री शिव केदारनाथ जी की आरती:


?श्री मद भगवान केदारनाथ आरती?
ॐ जय केदार उदार नाथ शिव,जय शिव वरदायी भूप-2..जय शिव वरदाई..
गोरी कार्तिक गणपति नंदी-2,श्री केदार नाथ शम्भूप।ॐ जय केदार उदार।।
नंदी वृषभ विराजमान है,धर्म धैर्य पूत-2..धर्म..
स्वयं भी वृषभ रूपा-2,काल भैरव दर्शन विभूत।ॐ जय केदार उदार।।
नर नारायण तप रत वर दे,बसे केदार निवास-2..शिव बसे..
निकट मंदाकिनी सरस्वती धारा-2,दे जग सुख विश्वास।ॐ जय केदार उदार।।
उदक कुंड सब शाप मिटाता,जो करता स्नान-2..जो करता..
हंस कुंड सुंदरता दाता-2, जो करे केदार शिव ध्यान।ॐ जय केदार उदार।।
कालसर्प के दोष मिटाता,वासुकि अमृत कुंड-2.वासुकि…
पँच केदार श्रंगार है दर्शन-2,शिव पंचम मुख मुंड।ॐ जय केदार उदार।।
सतयुग में केदार राज ने, केदारनाथ बसाया तीर्थ-2..बसाया..
गुरु मच्छेन्द्र शिवनाथ अवतारा-2,वर चला नाथपंथ कीर्त।ॐ जय केदार उदार।।
ब्रह्महत्या दोषी ग्रस्त पांडव,शिव ढूंढे आ केदार-2..शिव..
शिव धारण कर वृषभ रूपा-2,पांडव द्रोपती किया उद्धार।ॐ जय केदार उदार।।
केदार नाथ में पांडव पूजा,होती भक्ति रूप-2..होती..
शँकराचार्य है शिव अवतारा,किया केदार जीर्णोद्धार-2..किया..
भोजराज शिव भक्तिधारी-2,केदार मंदिर किया उद्धार।।ॐ जय केदार उदार।।
कुभ पीठ बन शिवलिंग दर्शन-2,देते केदार अनूप।ॐ जय केदार उदार।।
रूद्र दिगम्बर भस्म है धारी,अर्ध चंद्र विभूषित भाल-2..अर्द्ध..
गंगा शीश नाग विषधारी-2,त्रिपुंड नेत्र महाकाल।ॐ जय केदार उदार।।
वेद ऋचाएं ॐ गूंज है,केदार क्षेत्र दिव्य गान-2..केदार..
देव मुनि सप्त ऋषि और नारद-2,महिमा करें बखान।ॐ जय केदार उदार।।
जो नर नारी दर्शन करते,संग करते आचमन जल-2..करते..
सप्त लोक पूण्य फल को पाते-2,सुख मुक्ति पाये अचल।ॐ जय केदार उदार।।
बोलो?जय केदार नाथ भगवान की जय?�
बोलो?जय शिव गोरी गणपति कार्तिकेय नंदी की जय?
बोलो?नर नारायण भगवान की जय?�
बोलो?पंच पांडव द्रोपती की जय?�
बोलो?सत्य ॐ सिद्धायै नमः?�
स्वामी सत्य साहिब जी रचित श्री भगवान केदार नाथ की आरती महिमा सम्पूर्ण

Post a comment