No comments yet

4 मार्च 2019 महाशिवरात्रि पर्व पर !!शिव का रात्रि से भौर तक युद्ध उदघोष आवाहन!!

ACG Worldwide

4 मार्च 2019 महाशिवरात्रि पर्व पर
!!शिव का रात्रि से भौर तक युद्ध उदघोष आवाहन!!
महाशिवरात्रि पर सत्यास्मि मिशन की और से स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी की रचित शिव शत्रु संहारक विजयी कविता को अपने देश और अपनी भारतीय सेना को समर्पित करते हुए कहते हैं की सभी देशवासी अपने अपने गुरु व् इष्ट मंत्र के साथ यज्ञ करें और अपने घर में विजयी ज्योत जलाये,जिससे हमारी सेना को भौतिक व् आध्यात्मिक शक्तियों की विजयी आशीष,बलवर्धक,शत्रुविनाशक सफलता की प्राप्ति हो-जो हमारे इष्टदेव शिव अपने तांडव स्वरूप में भरकर हम सभी से इस प्रकार से उद्धघोष करते कह रहें हैं की….

ध्वंश कर दो विध्वंश कर दो
खडा हूँ मैं शिव तुम्हारे संग।
उड़ा दो धूल मार त्रिशूल
बिखेर दो लाल रक्त के रंग।।
प्रचण्ड आक्रमण करो शत्रु पर
बजा विजयी शंख का नाँद।
गूंजे उठे धरती से नभ् तक
शुत्रु ढूढ़ निकालो मांद।।
मेरा उपासक वही है जग में
जो भक्ति संग रौद्र रूप धरता।
देश समाज संस्कृति रक्षक
जब मांगे रक्त दे खप्पर भरता।।
भर किलकार करा शत्रु चीत्कार
कर एक वार धूल धुषित।
डमग डमग डमरू की भांति
मिटा जगत से दो विष दूषित।।
धरती नभ पाताल नीर हो
चाहे छिपे कहीं हो दुष्ट।
ज्वल ज्वल अग्नि बाण मारकर
वहीं ध्वंश करो इन दुष्ट।।
तुम शिव सपूत शक्ति अकूत
झपटो बन गरुड़ इन सर्प।
खिंच अंधकार कपूत को बिल से।
धड़ उड़ा दो इनके दर्प।।
खोल त्रिपुंड पाट शत्रु मुंड
कर दो भस्म सब निशाचर।
एक पग धरा विजय को रखकर
दूजे पग कुचलो इन कांचर।।
कर्मी बनो धर्मी बनो
इन असुर विधर्मी मिटाकर।
शिवोम् शिवोम् सोहम जयकारा
लगा तभी लोटो विजय पाकर।।
[हर हर महादेव]
-सत्यास्मि अखंड जपयज्ञानुष्ठान
भारत को युद्ध में विजय दिलाने और अपनी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए सत्यास्मि मिशन अखण्ड सिद्धासिद्ध महामंत्र का जप यज्ञानुष्ठान सत्य ॐ सिद्धाश्रम में चल रहा है।

और सभी भक्तजन भी अपने अपने घर के पूजाघर में अंखड ज्योत जलाये और देश के लिए समर्पित करते हुए अधिक से अधिक अपने गुरु मंत्र और इष्ट मंत्र का जप यज्ञ अवश्य करें।

स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी
जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः
Www.satyasmeemission. org

Post a comment