No comments yet

सत्यास्मि मिशन का राष्ट आवाहन कि भारत में भी सभी भारतीय स्त्री और पुरुष नागरिकों के लिए n.c.c या मिलट्री ट्रेनिग आवश्यक की जाये


इससे देश में सुरक्षा के प्रति सजगता में व्रद्धि होगी और महिलाओं में स्वस्थ और अपनी सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास की बड़ी भारी बढ़ोतरी होगी जिससे भारत की आंतरिक सुरक्षा के साथ साथ सभी क्षेत्रों में उच्चतर विकास का एक उन्नतशील भविष्य बनेगा।
सैन्य शिक्षा के लाभ:-
1-सेवा,त्याग और अनुशासन आता है।
2-देशी विदेशी आक्रमणों से बचाव और उनसे साहस के साथ निपटना आता है।
3-युद्ध समय सेना के लिए सैनिक मिलने में कोई कठनाई नही आती है।
4-समाज में महामारी,हिंसा,आतँकवाद और सामाजिक कुरूतियों को रोकने में शीघ्र साहयता मिलती है तथा धार्मिक क्रांतियों को विस्तारित करने में साहयता मिलती है।
5-सामान्य लोगों को भी राजनैतिक और विश्वस्तरीय बातें समझने में सहज ही सफलता मिलती है और उसको आगे बढ़कर कार्यान्वित भी किया जाता है।
6-लड़कियों में साहस की भावना और अपने प्रति परिवारिक और सामाजिक भेदभाव व् दमन का अच्छी तरहां विरोध करने के साथ दूसरी महिलाओं की साहयता भी करने की पहल करनी आती है जो आज के समय में स्त्रियों के लिए अति आवश्यक है।कोई भी उनकी निरही और शोषितता की भांति नही जीती है।
7-माना अस्त्र शस्त्र का अभ्यास भी नही हो तब भी हवाई हमले,आतंकी हमले,प्राकृतिक आपदाओं से कैसे निपटे औरों की कैसे साहयता करें ये ही करना आना बहुत बड़ी सीख होती है।
8-अधिकतर नदियों में बाढ़ आती है और पहाड़ी तीर्थयात्राओं में भूस्खलन होने से अचानक आई विपदाओं से निपटना आता है हमारी सेना पुलिस रक्षकदल एकदम से वहाँ नहीं पहुँच पाते है तबतक क्या करें ये समस्या नही उत्पन्न नही होती है उससे सही समय पर बचाव हो जाता है।
9-भविष्य में केमिकल यानि रासायनिक युद्धों की प्रबल सम्भावनाएं है तब आज का बिना प्रशक्षित ये नागरिक तो मारा जाना निश्वित है यो उस आपात स्थिति से अभी से ये सैन्य शिक्षा को अवश्य ही लागु किया जाना चाहिए।
10-भारत एक बड़ा देश है जिसमें आये दिन गुंडे मवाली आम नागरिकों को धमकाते रहते है वे भी डरते हुए उनको धन तन लुटाते रहते है यो सैन्य शिक्षा उन्हें इससे मुक्ति दिलाएगी।
और आज की जो युवा पीढ़ी एक छोटे कद और दुर्बल शरीर व् बिगड़ते स्वस्थ के साथ जी रही है वो युवा पीढ़ी भरा हमारा देश स्वस्थ और मजबूत होगा।
?

Post a comment