No comments yet

23 जुलाई को महान राष्ट निर्माता बाल गंगाधर तिलक जन्मदिवस पर सत्यास्मि मिशन की शुभकामनाएं

तेईस जुलाई अट्ठारह सो छप्पन
जन्में बाल गंगाधर तिलक।
रत्नागिरी महाराष्ट भारत में
ले आँखों में देश स्वतंत्रता झलक।।
गणितज्ञ विद्धान विविध भाषाविद्
और स्नातक न्यायशास्त्र।
समाचार पत्र कर प्रकाशित
जनमानस चिंतन दिया अजेय हम पात्र।।
विष्णु शास्त्री के संग मिलकर
खोला एक न्यू इंग्लिश स्कूल।
भारतीय विचारधारा कर प्रचारित
खिलाये राष्टवादी क्रांति फूल।।
लाल बाल पाल त्रिजोड़ी
ने किया राष्ट स्वतंत्र जनघोष।
समाचार पत्र केसरी,दा मराठा
बना राष्टवादी चिंतन जन रोष।।
करी डेक्कन एजुकेशन सोसायटी
और फर्ग्युसन कालेज स्थापित।
नरमदल में नव विचार उग्र रख
किया नवीन राष्टवाद व्यापित।।
राष्टद्रोह में मांडले कारावास हुआ
तब लिखा महान गीता अनुवाद।
रूढ़िवादी विचार ध्वंस कर
नवीन गीता दी नवभारत संवाद्।।
राष्टवाद हमारा जन्मसिद्धाधिकार है
और उसे ले कर रहूंगा मैं।
की इंडियन होमरूल लीग स्थापित
घोष किया इस राष्वादी अहं।।
सहयोग नहीं दो विदेशी शासन
और मनाओ शिवाजी स्मरणोउत्सव आंदोलन।
मनने लगा राज्याभिषेक जन्मोउत्सव
जन समर्थन एकत्र हुआ इस आंदोलन।।
अनंत कार्य किये राष्ट हित
और किये वैदिक अनुसंधान सुधार।
एक अगस्त उन्नीस सो बीस को
मोक्ष तिलक हुआ भारत धरा आधार।।
हे-महान नायक नमन तुम्हें है
और हे-स्मरणीय भारतीय सपूत।
श्रद्धेय जन्मदिन तुम्हें शुभ सदा
दें शुभकामना सभी स्वतंत्र भारतीय विभूत।।
?

Post a comment