No comments yet

नक्सलवाद निवारण और सेना के शहीदों को सत्यास्मि मिशन का श्रद्धांजलि कवित्त्व नमन:


?नक्सलवाद निवारण और सेना के शहीदों को सत्यास्मि मिशन का श्रद्धांजलि कवित्त्व नमन????
नित दिन शहीद हो रहे
भारत सेना वीर सपूत।
इन रक्षक के भक्षक बने
अपने देश के कुछ कपूत।।
ये कपूत ही नक्सलवादी है
नक्सलवाड़ा इनकी जड़।
विकास नाम शोषण है
इनका आंदोलन नाम अकड़।।
कभी जमींदारी विरोध में
चली थी सशस्त्र क्रांति।
18 मई उन्नीस सो सड़सठ
प्रारम्भ सिलीगुड़ी सभा अशांति।।
कारण था भूमिहारों से
भूमिहीन किसान की रक्षा।
कानू सन्याल नेतृत्त्व में
बनी सेना शोषित सुरक्षा।।
इस आंदोलन के निरक्षण शमन
पुलिस ने नेता किये गिरफ्तार।
आदिवासी सशस्त्र समूह ने
पुलिस निरक्षक किया संहार।।
तब रक्षक भक्षक युद्ध में
वयस्क व बच्चे मृत्यु अकाल।
यही देख प्रेरित हुए नर नारी
आदिवासी सैन्य आंदोलन चला तत्काल।।
नक्सलवाडा गांव नाम
ही नक्सलवादी नाम अभियान।
सान्याल के मरते बिखरा गया
मूल उद्धेश्य बनता गया अभिमान।।
आज नक्सलवाद का अर्थ बना
केवल जन जन अवरोध विकास।
हत्या डकैती लूट फिरोती
जनता में डर व्याप्त विनाश।।
मनचाही वोट डलवाने हेतु
उठते नक्सलवादी ठेके।
अपना सहयोग गैर सरकार बढ़ा कर
अपनी रोटी देश रक्त अग्नि पे सके।।
सरकार बना रही एक बड़ी सड़क
सम्पूर्ण सदूर क्षेत्र विकास।
सेना सहयोग और रक्षा करे
ये सड़क प्रदेश विकास बड़ी आस।।
इसी को नही बनने देते
ये विकास द्रोही नक्सलवादी।
यूँ करते सेना संग युद्ध
और मरते मारते ये विध्वंसकवादी।।
नल कूप बिजली बांध बने
यूँ प्रयत्न सदा सरकार।
ये विद्रोही उसे विफल करें
जनता को भय गोली दे मार।।
छिप जाते जंगल विकट
असहाय बना बंधक जन लोग।
बढ़ी दरिद्रता इस विद्रोह विचार
विकास नाम हुआ जन वियोग।।
किसे मारे किस रक्षा करे
भारत सेना के महावीर।
अपने ही चारों और है
जिनमें छिपे ये कायर कुहीर।।
आज इन नक्सलवाद की
पकड़ बढ़ी अन्य प्रदेश।
यही हाल रहा आतंक का
विकट संकट होगा देश।।
कब तक मनाये शहीद दिवस
और कब तक सेना दे श्रद्धांजलि।
शौक मनाये विधवा शहीद
कब तक शहीद संतान दे रो पुष्पांजलि।
अब हिड़मा नेतृत्व में नक्सली
अधिक करते नरसंहार।
नक्सलवाद अब तभी मिटे
सरकार सेना दे अतिरिक्त अधिकार।।
ऑल आउट अटैक की छूट दे
सरकार सेना अर्द्धसेना दे आदेश।
नही बचेंगे विद्रोही नक्सली अन्य
और आतँकवाद रहे नही किसी भेष।।
समाधान एक मात्र और ये
वहीं के लोग बढ़े इन आगे।
विरोध करें सशस्त्र सेना संग
तभी ये नक्सलवादी भागे।।
नमन सभी सेना शहीद
नमन सभी देश जवान।
वीर पुत्रों तुम्हीं टिका देश
अमन शांति प्रगति देश अभियान।।
?
 

Post a comment