No comments yet

6 अगस्त विश्व मित्रता दिवस

आज मित्रता दिवस मनाओ
उन जीवित मृत मित्र स्मरण।
हिरोशिमा मरे अनंत लोग
उन्हें करते आज संस्मरण।।
तीन मित्र रूस इंग्लैंड अमेरिका
धूरी मित्र जर्मन और जापान।
मित्र मित्र मिल शत्रु बने
द्धितीय विश्वयुद्ध हुआ महान।।
भयंकर नरसंहार हुआ
मरे मारे विश्व मित्र।
मिटा बना धरा इतिहास
नवीन मित्र शत्रुता का चित्र।।
पुनः कभी ना घटित हो
ये मित्रता शत्रुता का खेल।
इसी स्मरण प्रति वर्ष मने
विश्व मित्रता दिवस शुभ मेल।।
आओ आज प्रेम दीप जलाये
बांधे प्रेम बंधन की डोर।
मुख मीठा कर एक दूजे बोलें
आ मित्र करें नव प्रेम की भौर।।
?

Post a comment